scorecardresearch
 

रिटायरमेंट पर भावुक हुए 'केन मामा', विराट कोहली की तरह लिया हैरतअंगेज फैसला

केन विलियमसन ने 35 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया है. विलियमसन टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा माइलस्टोन हासिल करने की दहलीज पर थे, लेकिन उन्होंने न्यूजीलैंड की टीम को बाय-बाय कहने का फैसला ले लिया.

Advertisement
X
केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. (Photo: ICC/Getty Images)
केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. (Photo: ICC/Getty Images)

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन अब इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नहीं दिखेंगे. विलियमसन ने 12 मई (शुक्रवार) को इस बात का ऐलान किया. विलियमसन का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ रहा, जो इसी महीने उन्होंने लॉर्ड्स में खेला था. उस टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 115 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. विलियमसन पहले ही टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह चुके थे.

केन विलियमसन का रिटायरमेंट चौंकाने वाला रहा क्योंकि वो टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने के बेहद करीब थे. उन्होंने विराट कोहली की तरह ही हैरतअंगेज निर्णय लिया. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कोहली ने पिछले साल मई में अचानक टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 9230 रन बनाए, वहीं विलियमसन ने टेस्ट क्रिकेट में 9515 रन स्कोर किए. दोनों खिलाड़ी 10 हजार के क्लब में शामिल हो सकते थे, लेकिन उन्होंने अपने फैसले से करोड़ों फैन्स का दिल तोड़ दिया.

विराट कोहली और विलियमसन एक-दूसरे का काफी सम्मान करते है. कोहली और विलियमसन अंडर-19 के दिनों से ही प्रतिद्वंद्वी रहे हैं, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे के खेल का लुत्फ उठाया है. 2019 के वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जब भारतीय टीम हार गई थी, तो विलियमसन ने कोहली का हौसला बढ़ाया था. उसी तरह पिछले साल आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की हार के बाद कोहली ने विलियमसन को मोटिवेट किया था.

Advertisement

विलियमसv ने रिटायरमेंट पर क्या कहा?
संन्यास की घोषणा करते हुए 35 साल के केन विलियमसन भावुक हो गए. विलियमसन ने कहा कि वह काफी समय से इस फैसले पर विचार कर रहे थे. उन्होंने कहा, 'मैंने इस बारे में काफी सोचा है और अब मुझे लगता है कि यही सही समय है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए मेरे अंदर हमेशा जुनून और भूख रहा है. मुझे गर्व है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए हर मैच में अपना सबकुछ झोंक दिया.'

केन विलियमसन ने कहा कि वह इस फैसले से पूरी तरह संतुष्ट हैं और उन्हें भरोसा है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट का भविष्य बेहद उज्ज्वल है. विलियमसन को उनके टीममेट्स 'केन मामा' कहकर पुकारते हैं. विलियमसन जब दूसरी बार पिता बने थे, तो अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने उन्हें इस नाम से संबोधित किया था. 

केन विलियमसन ने अपना टेस्ट और ओडीआई डेब्यू भारत के खिलाफ साल 2010 में किया था. वहीं उनका इंटरनेशनल डेब्यू अगले साल जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में हुआ. विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए 110 टेस्ट, 175 ओडीआई और 93 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. उन्होंने टेस्ट मैचों में 54.06 के एवरेज से 9515 रन बनाए, जिसमें 33 शतक और 38 अर्धशतक शामिल रहे.

Advertisement

केन विलियमसन के नाम पर वनडे इंटरनेशनल में 48.69 की औसत से 7256 रन दर्ज हैं. वनडे इंटरनेशनल में विलियमसन ने 15 शतक और 47 अर्धशतक जड़े. उधर टी20 इंटरनेशनल में विलियमसन ने 33.44 की औसत और 18 फिफ्टीज की मदद से 2575 रन स्कोर किए. विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं.

क्रिकेट में कुछ खिलाड़ी सिर्फ रन नहीं बनाते, बल्कि अपनी विरासत छोड़ जाते हैं. केन विलियमसन उन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने अपने बल्ले से रिकॉर्ड बनाए, कप्तानी से इतिहास रचा और अपने व्यवहार से दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता. अब जब 'केन मामा' ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, तो क्रिकेट जगत एक ऐसे खिलाड़ी को मिस करेगा जिसने खेल को हमेशा गरिमा, विनम्रता और क्लास के साथ जिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement