टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इजरायल-फिलिस्तीन के मुद्दे पर आपस में भिड़ गए. इसकी शुरुआत इरफान पठान के ट्वीट से हुई. दरअसल, इरफान ने फिलीस्तीन के समर्थन में मंगलवार को एक ट्वीट किया था. उनके इस बयान पर कंगना ने रिएक्ट किया. बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इसके लिए केराकत से बीजेपी विधायक दिनेश चौधरी के ट्वीट का सहारा लिया.
इरफान ने क्या ट्वीट किया था
इरफान ने मंगलवार को ट्वीट कर फिलिस्तीन का समर्थन किया था. उन्होंने लिखा था, 'अगर आपमें जरा सी भी मानवता है तो आप जो फिलिस्तीन में जो हो रहा है उसका समर्थन नहीं करेंगे.' इरफान ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा के ट्वीट को भी रिट्वीट किया था. रबाडा ने ट्वीट में #PrayforPalestine लिखा था.
If you have even slightest of humanity you will not support what’s happening in
— Irfan Pathan (@IrfanPathan)
— Kagiso Rabada (@KagisoRabada25)
इरफान के ट्वीट पर कंगना का रिएक्शन
इरफान का ये ट्वीट कंगना को पसंद नहीं आया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपना मैसेज शेयर किया. कंगना ने बीजेपी के विधायक दिनेश चौधरी का ट्वीट शेयर किया. दिनेश चौधरी ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'इरफान पठान को दूसरे देश से तो इतना लगाव है, लेकिन खुद के देश में बंगाल पर ट्वीट नहीं कर पाए.'
इरफान पठान को दूसरे देश से तो इतना लगाव है, लेकिन खुद के देश मे बंगाल पर ट्वीट नही डाल पाए 😠
— Dinesh Chaudhary MLA (@dineshbjp09)
इसपर पूर्व इरफान ने जवाब देते हुए लिखा, 'मेरे सभी ट्वीट मानवता या देशवासियों के लिए होते हैं. इसमें उस आदमी का नजरिया होता है, जिसने देश का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व किया है.'
इरफान ने आगे लिखा,' मुझे कंगना, जिनका अकाउंट नफरत फैलाने की वजह से सस्पेंड कर दिया गया और कुछ ऐसे लोग जिनके पेड अकाउंट से सिर्फ नफरत फैलाई जाती है, से सुनना पड़ता है.'
All My tweets are either 4 humanity or countrymen, from a point of view of a guy who has represented India at d highest level. On d contrary counters I get from ppl like Kangna who’s account get dismissed by spreading hate n some other paid accounts are only about hate.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan)
बता दें कि कंगना के ट्विटर अकाउंट को हाल में सस्पेंड कर दिया गया. कंगना अपनी कहने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा ले रही हैं.