टीम इंडिया की जर्सी में कई रिकॉर्ड बनाने वाले वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 47 रनों की पारी के दौरान उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया.
उन्होंने आईपीएल में अब तक 438 बाउंड्री (332 चौके और 106 छक्के) लगाए हैं. 47 रनों की पारी के दौरान उन्होंने तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने अब तक 432 बाउंड्री (232 चौके और 200 छक्के) लगाए हैं.
इसके अलावा उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान टी 20 क्रिकेट में 4000 रन भी पूरे किए. वह ऐसा करने वाले भारत के सातवें बल्लेबाज हैं जबकि दुनिया भर में 25 बल्लेबाजों ने यह रिकॉर्ड बनाया है.