scorecardresearch
 

ना बल्ला चला, ना कप्तानी… ऋषभ पंत के लिए भूलने वाला रहा IPL 2026, LSG की डुबोई लुटिया

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2026 खत्म हो चुका है. इस पूरे सीजन ऋषभ पंत कप्तानी और बल्ले दोनों से संघर्ष करते ही नजर आए. पंत का प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा. लखनऊ फ्रेंचाइजी अगले सीजन के लिए कोई और विकल्प भी देख सकती है.

Advertisement
X
इस आईपीएल सीजन बल्ले और कप्तानी दोनों में ही फेल दिखे ऋषभ पंत (Photo: PTI)
इस आईपीएल सीजन बल्ले और कप्तानी दोनों में ही फेल दिखे ऋषभ पंत (Photo: PTI)

विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत के लिए IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पिछले सीजन उन्हें रिकॉर्ड कीमत देकर टीम की कमान सौंपी थी, लेकिन ना बल्ले से प्रदर्शन आया और ना ही कप्तानी में वह असर दिखा जिसकी उम्मीद थी. अब फ्रेंचाइजी को पंत की भूमिका और रणनीति पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है.

ऋषभ पंत का बल्लेबाजी ग्राफ पिछले कुछ सालों से लगातार नीचे जा रहा है. एक समय था जब वह आईपीएल के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते थे. 2017 से 2019 के बीच उन्होंने शानदार औसत और विस्फोटक स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. लेकिन 2020 के बाद से उनकी बल्लेबाजी में वो मिडास टच नजर नहीं आया. 2024 में वापसी के बाद थोड़ी उम्मीद जगी थी, मगर लखनऊ सुपर जायंट्स में आने के बाद वह फिर संघर्ष करते दिखे.

इस आईपीएल सीजन ऋषभ पंत ने 14 मैचों में 312 रन बनाए. पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन पॉइंट्स टेबल में नीचे से टॉप पर है. सबसे बड़ी समस्या स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों के खिलाफ उनकी कमजोर होती बल्लेबाजी रही. पहले जहां पंत स्पिनरों पर हावी रहते थे, अब वह रन बनाने के लिए जूझते नजर आए. बीच के ओवरों में उनका स्ट्राइक रोटेशन भी खराब रहा और काफी डॉट बॉल्स खेले.

Advertisement

पंत की बैटिंग पोजीशन भी बदली दिखी
इतना ही नहीं, कप्तानी में भी कई फैसलों ने सवाल खड़े किए. पूरे सीजन में बल्लेबाजी क्रम लगातार बदलता रहा. कभी ऋषभ पंत खुद ओपनिंग करने आ गए, कभी नंबर-3 पर उतरे और कई बार निकोलस पूरन जैसे बल्लेबाज को नीचे भेजा गया. टीम में स्थिरता की कमी साफ दिखाई दी. पंजाब के खिलाफ मुकाबले में भी टीम चयन और बल्लेबाजी क्रम पर सवाल उठे. कुछ युवा खिलाड़ियों को बाहर बैठाना और लगातार कॉम्बिनेशन बदलना टीम के लिए नुकसानदायक साबित हुआ.
यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत को कप्तानी से हटाएंगे संजीव गोयनका? LSG के टीम डायरेक्टर ने दिए संकेत

गेंदबाजी में भी कई फैसले समझ से परे रहे. सही समय पर सही गेंदबाज का इस्तेमाल नहीं हुआ और कुछ खिलाड़ियों को जरूरत से ज्यादा मौके दिए गए, जबकि दूसरे विकल्प बेंच पर बैठे रहे. टीम संतुलन को लेकर भी लखनऊ सुपर जायंट्स पूरे सीजन संघर्ष करती नजर आई.
यह भी पढ़ें: ताबड़तोड़ शतक जड़कर छाए श्रेयस अय्यर, T20 टीम में कमबैक पक्का! कप्तान सूर्या पर बढ़ा दबाव

₹27 करोड़ की रिकॉर्ड रकम के साथ आने वाला दबाव हमेशा बड़ा होता है. पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर ने कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में खुद को साबित किया, लेकिन पंत अब तक वैसा असर छोड़ने में नाकाम रहे हैं. ऐसे में आने वाला समय लखनऊ और ऋषभ पंत दोनों के लिए बेहद अहम रहने वाला है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement