scorecardresearch
 

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर शुक्र का उदय, इन 5 राशियों के लिए अशुभ है संकेत

इस साल करवा चौथ का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. संयोगवश इसी दिन दांपत्य सुख, आकर्षण, सौन्दर्य और प्रेम के कारक शुक्र ग्रह भी उदयवान होने वाले हैं. करवा चौथ पर शुक्र का उदित होना चार राशियों के लिए अशुभ संकेत माना जा रहा है.

Advertisement
X
इस वक्त वक्री शुक्र तुला राशि में सूर्य के नीचत्व को भी भंग कर रहा है. (Photo: ITG)
इस वक्त वक्री शुक्र तुला राशि में सूर्य के नीचत्व को भी भंग कर रहा है. (Photo: ITG)

29 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन दांपत्य सुख, आकर्षण, सौन्दर्य और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र उदित होने वाले हैं. इस समय शुक्र उल्टी चाल चल रहे हैं और शुक्र के साथ युति के कारण सूर्य का नीचत्व भी भंग हो रहा है. शुक्र पर कर्क राशि में नीच अवस्था में बैठे मंगल ग्रह की भी दृष्टि रहेगी. सूर्य से लगभग 8 डिग्री की दूरी तक शुक्र अस्त माना जाता है. हालांकि सूर्य करवा चौथ के दिन सुबह के वक्त तो अस्त ही रहने वाले हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, करवा चौथ पर शुक्र का अस्त होना चार राशियों के लिए अशुभ दिखाई दे रहा है.

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के सप्तम भाव में शुक्र के साथ दो नीच ग्रहों की स्थिति बन रही है. सप्तम भाव को दांपत्य सुख से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं. किसी भी मामले में जल्दबाजी में फैसला लेने से परेशानी बढ़ने की आशंका है. बेहतर होगा कि आप अपनी बात रखने के साथ जीवनसाथी की राय भी सुनें. बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें.

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के चौथे भाव में ग्रहों की यह स्थिति बन रही है. इस दौरान गुस्से के कारण घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है. भावनात्मक अपेक्षाएं बढ़ने से छोटी-छोटी बातें भी मन को प्रभावित कर सकती हैं. ऐसे में प्रतिक्रिया देने से पहले स्थिति को समझना जरूरी होगा. जीवनसाथी की जरूरतों और भावनाओं को समझने का प्रयास करें. आपसी समझ और संयम से घरेलू तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है.

Advertisement

सिंह राशि
सिंह राशि के तीसरे भाव में यह ग्रह स्थिति बन रही है, जिसे अच्छे परिणाम देने वाला नहीं बताया गया है. इस दौरान अहंकार से बचना जरूरी होगा. किसी बात से आत्मसम्मान को ठेस पहुंचने पर प्रतिक्रिया देने के बजाय सोच-समझकर बात करें. दांपत्य जीवन में संतुलन बनाए रखना अहम रहेगा. हर बार अपनी बात मनवाने की कोशिश करने से मतभेद बढ़ सकते हैं. जीवनसाथी की बात सुनना और उनकी राय को महत्व देना रिश्ते के लिए बेहतर रहेगा.

कन्या राशि
कन्या राशि के दूसरे भाव यानी कुटुंब भाव में ग्रहों की यह स्थिति बन रही है. इस दौरान रिश्तों में छोटी-छोटी कमियों पर जरूरत से ज्यादा ध्यान देने से बचना होगा. गलत अपेक्षाओं और खर्चों के कारण भी आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं. परिवार में सामंजस्य बनाए रखने के लिए सहयोग और सहज व्यवहार अपनाएं. जीवनसाथी से अपनी अपेक्षाओं पर खुलकर बात करें और उनकी परिस्थितियों को भी समझने की कोशिश करें.

तुला राशि
तुला राशि में ही ग्रहों की यह स्थिति बन रही है. कामकाज में अधिक व्यस्तता के कारण वैवाहिक जीवन में परेशानी महसूस हो सकती है. शुक्र के आपकी राशि में होने से प्रेम और दांपत्य संबंधों पर विशेष ध्यान रहने की बात कही गई है. पुराने मुद्दों पर चर्चा करते समय धैर्य बनाए रखें. काम के साथ जीवनसाथी के लिए भी समय निकालना जरूरी होगा. पुरानी बातों को सुलझाने के लिए एक-दूसरे की बात समझने और शांतिपूर्वक बातचीत करने का प्रयास करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement