scorecardresearch
 

कहीं वैभव सूर्यवंशी की टीम बिना खेले ना हो जाए IPL से बाहर, गुजरात-राजस्थान मैच पर मंडराया बारिश का खतरा

IPL 2026 Qualifier 2: इंड‍ियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दूसरे क्वालिफायर पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मुल्लांपुर में आज (29 मई) गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने हैं, लेकिन मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. अगर मैच रद्द होता है तो कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी.

Advertisement
X
GT vs RR मैच पर मंडराए संकट के बादल, बिना खेले फाइनल पहुंच सकती है गुजरात (Photo: ITG)
GT vs RR मैच पर मंडराए संकट के बादल, बिना खेले फाइनल पहुंच सकती है गुजरात (Photo: ITG)

IPL 2026 Qualifier 2, RR vs GT: इंड‍ियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ मुकाबले अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुके हैं. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर शानदार अंदाज में क्वालिफायर-2 में पहुंची राजस्थान रॉयल्स की टीम अब गुजरात टाइटन्स (GT) से भिड़ने के लिए तैयार है.

आज (29 मई) वैभव सूर्यवंशी स्टारर राजस्थान की टीम गुजरात से खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह बड़ा मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादव‍िंद्र इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है, लेकिन मैच से पहले मौसम ने टेंशन बढ़ा दी है.

राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को बाहर का रास्ता दिखाया था. खासकर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों पर 97 रन ठोककर मुकाबले का पूरा रुख बदल दिया था.

उनकी पारी में चौकों-छक्कों की ऐसी बारिश हुई कि सनराइर्ज हैदराबाद की टीम दबाव से बाहर ही नहीं निकल सकी. अब राजस्थान की नजर दूसरे क्वालिफायर को जीतकर फाइनल में पहुंचने पर है.

हालांकि मुकाबले से पहले मौसम विभाग की रिपोर्ट ने दोनों टीमों, खासकर राजस्थान रॉयल्स की चिंता बढ़ा दी है. गुरुवार को अचानक मुल्लांपुर का मौसम बदला हुआ नजर आया. रिपोर्ट्स के मुताबिक 29 मई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही तेज हवाएं, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में मैच के दौरान रुकावट या पूरा मुकाबला धुलने का खतरा बना हुआ है.

Advertisement

IPL

अगर बारिश की वजह से मुकाबला पूरा नहीं हो पाता है तो सबसे बड़ा फायदा गुजरात टाइटन्स को मिलेगा. IPL 2026 प्लेऑफ नियमों के अनुसार फाइनल मुकाबले को छोड़कर किसी भी प्लेऑफ मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है. यानी यदि दूसरा क्वालिफायर बारिश में धुल जाता है तो मैच अगले दिन नहीं खेला जाएगा.

ऐसी स्थिति में लीग स्टेज में बेहतर स्थान पर रहने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा. गुजरात टाइटन्स ने लीग चरण का अंत 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर किया था, जबकि राजस्थान रॉयल्स 16 अंकों के साथ चौथे नंबर पर रही थी. इसी वजह से मैच रद्द होने की स्थिति में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी.

IPL

राजस्थान रॉयल्स के लिए यह स्थिति बेहद मुश्किल हो सकती है, क्योंकि टीम शानदार फॉर्म में होने के बावजूद बिना खेले टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है. दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स को लीग स्टेज में लगातार अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिल सकता है.

अब सभी की नजरें मुल्लांपुर के मौसम पर टिकी हुई हैं. फैन्स  उम्मीद कर रहे हैं कि बारिश खेल खराब न करे और दोनों टीमों के बीच मैदान पर कांटे की टक्कर देखने को मिले.आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में होना है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है, जहां उनका मुकाबला क्वाल‍िफायर 2 की व‍िजेता से होगा. 

Advertisement

आईपीएल 2026 की प्लेइंग कंडीशन का क्या है मैच रद्द होने पर न‍ियम 

  • यदि फाइनल, एलिमिनेटर, क्वालिफायर 1 या क्वालिफायर 2 मैच टाई हो जाता है, या कोई नतीजा नहीं निकलता है, तो ये नियम लागू होंगे:
  • 16.11.1 संबंधित टीमें सुपर ओवर में कम्पीट करेंगी और यदि आवश्यक हो तो आगे के सुपर ओवर खेलकर यह तय किया जाएगा कि मैच का विजेता कौन है. 
  • 16.11.2 यदि परिस्थितियां सुपर ओवर या उसके बाद के सुपर ओवर की अनुमति नहीं देती हैं (Appendix F के अनुसार), तो नियमित सीजन के अंत में लीग तालिका में ऊंची पोजीशन पर रहने वाली टीम (क्लॉज 16.10 के अनुसार) को संबंधित प्ले-ऑफ मैच का विजेता माना जाएगा. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement