scorecardresearch
 

IPL 2026 की CAP रेस... 24 विकेट वालों की कुर्सी डगमगाई! जोफ्रा आर्चर ने मचाई हलचल

आईपीएल 2026 के लीग स्टेज के बाद पर्पल कैप रेस में तेज मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां जोफ्रा आर्चर 21 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि भुवनेश्वर कुमार और कगिसो रबाडा 24-24 विकेट लेकर शीर्ष पर हैं. ऑरेंज कैप में साई सुदर्शन और शुभमन गिल सबसे आगे हैं...

Advertisement
X
पर्पल कैप की रेस में जोफ्रा आर्चर... (Photo, PTI)
पर्पल कैप की रेस में जोफ्रा आर्चर... (Photo, PTI)

आईपीएल 2026 के लीग स्टेज का समापन हो गया है, जहां राजस्थान रॉयल्स (RR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली, जबकि दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को मात देकर सीजन का अंत जीत के साथ किया. इसी के साथ ऑरेंज और पर्पल कैप की तस्वीर भी साफ हो गई है.

पर्पल कैप रेस में अब भी मुकाबला बेहद कड़ा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के भुवनेश्वर कुमार और गुजरात टाइटन्स (GT) के कगिसो रबाडा 24-24 विकेट के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं.

वहीं राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर ने MI के खिलाफ 3/17 की शानदार गेंदबाजी करते हुए 21 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर छलांग लगा दी है. उनके बाद GT के राशिद खान 19 विकेट के साथ सूची में बने हुए हैं. अब प्लेऑफ में इन गेंदबाजो के बीच खिताबी जंग और तेज होने वाली है.

ऑरेंज कैप की रेस में गुजरात टाइटन्स के बी साई सुदर्शन (638 रन) और शुभमन गिल (616 रन) शीर्ष पर हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 606 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

दिलचस्प लड़ाई चौथे स्थान के लिए देखने को मिली, जहां दिल्ली कैपिटल्स के KL राहुल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 60 रनों की पारी खेलकर 593 रन पूरे किए और सीजन का मजबूत अंत किया. वहीं राजस्थान के युवा बल्लेबाज वेभव सूर्यवंशी MI के खिलाफ सिर्फ 4 रन बनाकर 583 रनों पर ही रुक गए और पांचवें स्थान पर खिसक गए.

Advertisement

सीजन अब प्लेऑफ की ओर बढ़ चुका है, जहां इन सितारों के प्रदर्शन से तय होगा कि ऑरेंज और पर्पल कैप किसके नाम होती है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement