scorecardresearch
 

अर्शदीप सिंह एक बार फिर विवादों में... पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्य का उड़ाया मजाक

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने शुरुआती मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन उसके बाद उसका मोमेंटम गड़बड़ा गया. इसी बीच पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह खेल से ज्यादा दूसरी वजहों के चलते लाइमलाइट में हैं.

Advertisement
X
अर्शदीप सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. (Photo: Reuters/Screengrab)
अर्शदीप सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. (Photo: Reuters/Screengrab)

पंजाब किंग्स (PBKS) के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 के बीच इस बार मामला टीम के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य से जुड़े एक वायरल वीडियो को लेकर सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

दरअसल, पंजाब किंग्स की टीम बस के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह क्लिप अर्शदीप सिंह की स्नैपचैट स्टोरी से सामने आई. वीडियो में युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य साथी खिलाड़ी हरप्रीत बराड़ के साथ बस की पिछली सीट पर बैठे नजर आते हैं. उस समय पंजाब किंग्स की टीम लखनऊ में मौजूद थी.

वीडियो में अर्शदीप सिंह दिखाई नहीं देते, लेकिन बैकग्राउंड में उनकी आवाज साफ सुनाई देती है. वह प्रियांश आर्य को मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'कितने प्यारे हो यार! अपनी स्माइल दिखाओ. अपने दांत दिखाओ. इसके बाद अर्शदीप जोर से हंसने लगते हैं.

हालांकि यह बातचीत कुछ लोगों को खिलाड़ियों के बीच सामान्य मजाक लगी, लेकिन सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए. फैन्स का कहना है कि वीडियो में प्रियांश आर्य थोड़े असहज नजर आ रहे थे.

Advertisement

क्लिप में प्रियांश कैमरे से नजरें बचाते हुए फोन कॉल में व्यस्त दिखाई देते हैं. इसी बॉडी लैंग्वेज को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई. कुछ यूजर्स ने कहा कि ड्रेसिंग रूम का मजाक कैमरे तक नहीं आना चाहिए, जबकि कई फैन्स ने अर्शदीप का बचाव करते हुए इसे दोस्तों के बीच हल्की-फुल्की मस्ती बताया.

तिलक पर की थी रंगभेदी टिप्पणी
अर्शदीप सिंह हाल के दिनों में लगातार विवादों में रहे हैं. इससे पहले भी तिलक वर्मा से जुड़े एक वायरल वीडियो में वह 'ओए अंधेरे...' कहते सुनाई दिए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया था. कुछ लोगों ने उस टिप्पणी को असंवेदनशील बताया था.

इसके अलावा हाल ही में अर्शदीप ने सोशल मीडिया पर एक फैन को भी करारा जवाब दिया था. दरअसल, एक यूजर ने पंजाब किंग्स के नाम से 'पंजाब' हटाने की सलाह दी थी. इस पर अर्शदीप ने पलटवार करते हुए लिखा था कि वह उन लोगों की सलाह नहीं ले सकते, जो आज भी चिप्स और कोल्ड ड्रिंक खरीदने के लिए घरवालों से पैसे मांगते हैं.

मैदान पर भी पंजाब किंग्स इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है. टीम लगातार छह मुकाबले हार चुकी है और उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें अब आखिरी लीग मैच पर टिकी हैं. पंजाब किंग्स को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

Advertisement

इन विवादों के बावजूद पंजाब किंग्स के हेड ऑफ स्पोर्ट्स साइंस एंड्रयू लीपस ने कहा कि सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं का अर्शदीप सिंह पर कोई असर नहीं पड़ा है. आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) के खिलाफ मुकाबले से पहले लीपस ने कहा था, 'मैं ज्यादा सोशल मीडिया फॉलो नहीं करता, लेकिन मुझे पता है कि कुछ चीजों को लेकर चर्चा चल रही है. हालांकि अर्शदीप पूरी तरह सामान्य हैं और इन बातों से प्रभावित नहीं दिखे.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement