scorecardresearch
 

IPL 2024, RR vs LSG Live Score: जयपुर में चली संजू सैमसन की आंधी, राजस्थान रॉयल्स की लखनऊ सुपरजायंट्स पर धांसू जीत

आईपीएल 2024 के मैच नंबर-4 में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रनों से हरा दिया. राजस्थान रॉयल्स की जीत के हीरो कप्तान संजू सैमसन रहे. सैमसन ने 3 चौके और छह छ्क्के की मदद से नाबाद 82 रन बनाए.

Advertisement
X
निकोलस पूरन (@BCCI)
निकोलस पूरन (@BCCI)

IPL Live Score, RR vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 20 रनों से हरा दिया. रविवार (24 मार्च) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ को जीत के लिए 194 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए वह छह विकेट पर 173 रन ही बना सकी.

लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उसने 60 रन तक अपने चार विकट गंवा दिए थे. क्विंटन डिकॉक (4) और देवदत्त पडिक्कल (0) को तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया. वहीं आयुष बडोनी (1) को साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने पवेलियन भेजा. इम्पैक्ट प्लेयर दीपक हुड्डा (26) को युजवेंद्र चहल ने अपनी फिरकी में फंसाया.

यहां से कप्तान केएल राहुल और निकोलस पूरन ने मिलकर लखनऊ सुपर जायंट्स की मैच में वापसी कराई. राहुल और निकोलस पूरन के बीच पांचवें विकेट के लिए 85 रनों की पार्टनरशिप हुई. राहुल ने 44 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल रहे. राहुल को संदीप शर्मा ने पवेलियन भेजा. राहुल के बाद मार्कस स्टोइनिस भी पवेलियन चलते बने.

यहां से निकोलस पूरन पर जीत की जिम्मेदारी थी, लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं ले जा पाए. पूरन ने 4 चौके और इतने ही सिक्स की मदद से 41 गेंदों पर नाबाद 64 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाजों संदीप शर्मा और आवेश खान ने डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी की. 

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी का स्कोरकार्ड: (173/6)

खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट पतन
क्विंटन डिकॉक 4 ट्रेंट बोल्ट 1-4
देवदत्त पडिक्कल 0 ट्रेंट बोल्ट 2-10
आयुष बडोनी 1 नांद्रे बर्गर 3-11
दीपक हुड्डा 26 युजवेंद्र चहल 4-60
केएल राहुल 58 संदीप शर्मा 5-145
मार्कस स्टोइनिस 3 रविचंद्रन अश्विन 6-154

संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी

मैच में राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए थे. जोस बटलर सबसे पहले आउट हुए, जिन्हें नवीन उल हक ने चलता किया. फिर अच्छी बैटिंग कर रहे यशस्वी जायसवान ने मोहसिन खान की गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया. 49 रनों पर दो विकेट गिरने के बाद कप्तान संजू सैमसन और रियान पराग ने 93 रनों की साझेदारी करके पारी को मोमेंटम प्रदान किया.

रियान पराग ने 29 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल रहा. वहीं सैमसन ने 3 चौके और छह सिक्स की मदद से 52 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए. ध्रुव जुरेल ने भी नाबाद 20 रन बनाए. नवीन उल हक ने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से सबसे ज्यादा दो विकेट लिए.

राजस्थान रॉयल्स की पारी का स्कोरकार्ड: (193/4)

खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट पतन
जोस बटलर 11 नवीन उल हक 1-13
यशस्वी जायसवाल 24 मोहसिन खान 2-49
रियान पराग 43 नवीन उल हक 3-142
शिमरॉन हेटमायर 5 रवि बिश्नोई 4-150

मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. लखनऊ की प्लेइंग-11 में विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन को जगह मिली. वहीं राजस्थान ने अपनी प्लेइंग-11 में जोस बटलर, नवीन उल हक, शिमरॉन हेटमायर और ट्रेंट बोल्ट को बतौर ओवरसीज प्लेयर्स शामिल किया.

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, संदीप शर्मा, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल.
इम्पैक्ट प्लेयर: नांद्रे बर्गर

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन उल हक, यश ठाकुर.
इम्पैक्ट प्लेयर: दीपक हुड्डा

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स अब तक चार बार आमने-सामने हुए हैं. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स ने तीन मैच जीते, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को एक मुकाबले में जीत मिली.

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रियान पराग, शुभम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, नवदीप सैनी, टॉम कोहलर-कैडमोर, तनुष कोटियन, नांद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, डोनोवन फरेरा, आबिद मुश्ताक, कुणाल सिंह राठौड़.

लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड: देवदत्त पडिक्कल, क्विंटन डिकॉक, दीपक हुड्डा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन उल हक, शिवम मावी, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, डेविड विली, काइल मेयर्स, एश्टन टर्नर, कृष्णप्पा गौतम, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, एम. सिद्धार्थ, आयुष बडोनी, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, मयंक यादव, अर्शिन कुलकर्णी

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement