scorecardresearch
 

लक्ष्मण ने दी जानकारी, लंदन में सफल रही नेहरा के घुटने की सर्जरी

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 15 मई को मैच के दौरान घायल हुए हैदराबाद की ओर से तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के घुटनों की सर्जरी सफल रही. सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण ने ट्विटर के जरिए नेहरा की सफल सर्जरी के बारे में जानकारी दी है.

Advertisement
X
तेज गेंदबाज आशीष नेहरा
तेज गेंदबाज आशीष नेहरा

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के घुटने की सर्जरी लंदन में सफल रही. मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से नेहरा को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण से बाहर होना पड़ा था.

मैच के दौरान दाएं घुटने में लगी थी चोट
आईपीएल में की टीम से खेलने वाले 36 साल के खिलाड़ी को 15 मई को किंग्स इलेवन के खिलाफ हुए मैच के दौरान दाएं घुटने में चोट लग गई थी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नेहरा को के पास भेजा था, जिन्होंने नेहरा को दाएं घुटने की सर्जरी कराने की सलाह दी.

लक्ष्मण ने ट्वीट कर दी जानकारी
नेहरा की मंगलवार को सर्जरी सफल रही. भारत के पूर्व बल्लेबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण ने के जरिए नेहरा की सफल सर्जरी के बारे में जानकारी दी. लक्ष्मण ने बुधवार को लिखा, 'नेहरा जी की लंदन में पिछली रात हुई सर्जरी सफल रही. भगवान करे वह जल्दी स्वस्थ हो जाएं.'

Advertisement

आठ मुकाबलों में लिए नौ विकेट
नेहरा ने हैदराबाद टीम के लिए चोटिल होने से पहले खेले गए आठ मुकाबलों में नौ विकेट लिए थे. के नेतृत्व वाली हैदराबाद टीम का मुकाबला बुधवार को एलिमिनेटर में फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा.

Advertisement
Advertisement