scorecardresearch
 

India vs Sri Lanka 1st Test Highlights: गॉल टेस्ट में भारत का दबदबा, जीत से महज 6 विकेट दूर, श्रीलंका को चाहिए 288 रन

श्रीलंका को जीत के लिए 288 रनों की जरूरत है. वहीं भारतीय टीम श्रीलंका को मात देने से 6 विकेट दूर है. दोनों ही टीमों के बीच अब पांचवें दिन जीत के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है.

Advertisement
X
भारत-श्रीलंका में जोरदार टक्कर (photo:bcci twitter)
भारत-श्रीलंका में जोरदार टक्कर (photo:bcci twitter)

IND vs SL 1st Test, Day 4 Live Cricket Score: 372 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं. कप्तान धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनुषा पिच पर मौजूद हैं. दोनों ही खिलाड़ियों के बीच 74 गेंदों में 37 रनों की साझेदारी हो चुकी है. सोनल दिनुषा 25 तो वहीं धनंजय डी सिल्वा 31 रन बनाकर नाबाद है. दोनों ही खिलाड़ी यहां से पांचवें दिन पारी को आगे बढ़ाएंगे.

दूसरी पारी में श्रीलंका की  शुरुआत बेहद खराब रही. निशान मदुष्का छह रन बनाकर आउट हुए थे. उन्हें सिराज ने प्रसिद्ध के हाथों कैच कराया था. इसके बाद 14 के स्कोर पर मानव सुथार ने पासिंदु सूरियाबंदारा को एल्बीडब्ल्यू आउट किया. वह खाता नहीं खोल सके. इसके बाद कामिन्दु मेंडिस महज 2 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर केएल राहुल को कैच थमा बैठे. लाहिरू उदारा ने कुछ समय तक पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन मानव सुथार ने 16 के स्कोर पर उन्हें ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कराया.

193 रन पर सिमटी थी भारतीय पारी 

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम दूसरी पारी में 193 रनों पर सिमट गई. पहली पारी में 178 रनों की बढ़त के आधार पर अब श्रीलंका के सामने मैच जीतने के लिए 372 रनों का लक्ष्य है. ऋषभ पंत ने तेज तर्रार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर के 100वें छक्के के साथ 53वें गेंद में अर्धशतक पूरा किया. हालांकि, वह 66 रन बनाकर आउट हो गए.

Advertisement

चौथे दिन के खेल की शुरुआत में ही भारत को बड़ा झटका लगा. यशस्वी जायसवाल खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए. केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 85 गेंदों में 65 रनों की साझेदारी हुई. केएल राहुल प्रभात जयसूर्या की गेंद पर 35 रन बनाकर कैच आउट हो गए.

कप्तान गिल का नहीं चला बल्ला

कप्तान शुभमन गिल भी दूसरी पारी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. वह 8 रन बनाकर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. कप्तान शुभमन गिल के बाद देवदत्त पडिक्कल 44 के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे. केशरा नुवांथा की गेंद पर वह एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए. असिथा फर्नांडो ने ध्रुव जुरेल को विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों कैच आउट कराया. जुरेल महज सात रन बनाने में सफल रहे.

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास

ऋषभ पंत ने अपने ही अंदाज में बल्लबाजी की. ऋषभ पंत ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से श्रीलंका के गेंदबाजों को मुश्किल में डालने का काम किया. महज 53 गेंदों में अर्धशतक जड़ने के साथ ही पंत ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.

जडेजा नहीं खेल पाए बड़ी पारी

पंत अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज यानी 89वीं पारी में सौ छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. पंत के बाद रवंद्र जडेजा भी अपना विकेट गंवा बैठे, जडेजा 9 रन बनाकर लाहिरू कुमारा की गेंद पर कैच आउट हो गए. इसके बाद बाकी बल्लेबाज भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और भारतीय टीम 193 रनों पर ऑल आउट हो गई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement