scorecardresearch
 

IND vs NZ: भारत संग टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटके, ये दो सूरमा टीम से बाहर

भारत संग इसी महीने शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम को झटका लगा है, टीम के दो ख‍िलाड़ी बाहर हो गए हैं. उनकी जगह दूसरे ख‍िलाड़ी टीम में आए हैं. यह सीरीज 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होगी.

Advertisement
X
मार्क चैपमैन (बाएं) और जैक फाउल्क्स (दाएं) इंजरी की वजह से टी20 सीरीज से बाहर (Photo: AP/ Reuters)
मार्क चैपमैन (बाएं) और जैक फाउल्क्स (दाएं) इंजरी की वजह से टी20 सीरीज से बाहर (Photo: AP/ Reuters)

भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की टीम को दो बड़े झटके लगे हैं. मार्क चैपमैन और जैक फाउल्क्स चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को टीम में शामिल किया गया है.

चैपमैन को पिछले महीने यूरोप में एक टी20 लीग में खेलते हुए हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. वह भारत के खिलाफ पूरी टी20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे. उनकी नजर अब भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी पर है. वहीं, फाउल्क्स हिप फ्लेक्सर की परेशानी से जूझ रहे हैं. उनकी मैदान पर वापसी की समयसीमा अभी तय नहीं हुई है.

न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने दोनों खिलाड़ियों के चोटिल होने पर निराशा जताई. उन्होंने कहा- मार्क और जैक के लिए दुखी हूं और दोनों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. वाल्टर ने क्लार्कसन और टिकनर के अनुभव पर भरोसा जताते हुए कहा कि दोनों को टीम में शामिल करना अच्छा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों इस रोमांचक टी20 सीरीज में खेलने को लेकर उत्साहित होंगे.

Advertisement

22 अक्टूबर से शुरू होगी सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होगी. दोनों टीमें इस साल की शुरुआत में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भिड़ी थीं, जहां भारत ने 96 रन से शानदार जीत दर्ज की थी.

न्यूजीलैंड की 16 सदस्यीय टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवॉन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जेमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर.

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20: 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च
दूसरा टी20: 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च
तीसरा टी20: 27 अक्टूबर, वेलिंगटन
चौथा टी20: 30 अक्टूबर, ऑकलैंड
पांचवां टी20: 1 नवंबर, हैमिल्टन

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement