scorecardresearch
 

IND vs IRE: भारत-आयरलैंड T20 सीरीज की बदल गई टाइमिंग, अब इतने बजे शुरू होंगे मुकाबले

करोड़ों भारतीय फैन्स की नजरें इस बात पर हैं कि क्या वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड सीरीज के जरिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिलता है या नहीं. अगर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को चांस मिलता है तो वह अपने घरेलू और आईपीएल परफॉर्मेंस को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी दोहराना चाहेंगे.

Advertisement
X
वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं... (Photo: SLC)
वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं... (Photo: SLC)

भारत और आयरलैंड के बीच दो टी20 मुकाबले 26 और 28 जून को होने हैं. इस टी20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम बेलफास्ट पहुंच चुकी है. टीम का हिस्सा 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी हैं, जिनपर करोड़ों फैन्स की निगाहें हैं. इस टी20 सीरीज को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

दोनों टी20 मुकाबले अब पहले से तय समय से एक घंटे पहले शुरू होंगे. क्रिकेट आयरलैंड (Cricket Ireland) ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों मैच अब भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे शुरू होंगे, जबकि पहले इनका समय शाम 7 बजे निर्धारित किया गया था.

इस बदलाव के पीछे एक खास वजह है. दरअसल, विमेंस टी20 विश्व कप 2026 में 28 जून (रविवार) को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला ग्रुप-ए मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होना है. भारतीय महिला टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है क्योंकि टूर्नामेंट में बने रहने के लिए उसे जीत की सख्त जरूरत है.

ऐसे में क्रिकेट आयरलैंड नहीं चाहता था कि दोनों मुकाबले एक ही समय पर प्रसारित हों और दर्शकों को किसी एक मैच को चुनना पड़े. क्रिकेट आयरलैंड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक प्रसारकों और क्रिकेट प्रशंसकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. आयोजकों का मानना है कि इससे क्रिकेट फैन्स पुरुष और महिला दोनों टीमों के मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे.
यह भी पढ़ें: संजू या अभ‍िषेक? वैभव सूर्यवंशी का इंड‍िया डेब्यू तय, प्लेइंग 11 में किसकी कटेगी जगह

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू पक्का!
हालांकि समय में बदलाव की इस खबर ने एक और वजह से भी सुर्खियां बटोरी हैं. यह सीरीज युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के संभावित अंतरराष्ट्रीय डेब्यू की वजह से पहले ही चर्चा में है. आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में अपने विस्फोटक प्रदर्शन से पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान खींचने वाले वैभव पहली बार सीनियर भारतीय टीम के साथ किसी अंतरराष्ट्रीय सीरीज का हिस्सा बने हैं.
यह भी पढ़ें: वैभव को खिलाएं तो किसे बिठाएं...? आयरलैंड में गंभीर-अय्यर के सामने करोड़ों का सवाल

वैभव सूर्यवंशी हाल ही में श्रीलंका में खेली गई त्रिकोणीय-ए सीरीज के फाइनल में इतिहास रच चुके हैं. उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक लगाया, जो लिस्ट-ए क्रिकेट में किसी बैटर का सबसे तेज अर्धशतक रहा. इससे पहले आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हुए उन्होंने 776 रन बनाए थे. पूरे टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट 237.31 का रहा और उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए.

आयरलैंड पहुंचने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी लगातार चर्चा में बने हुए हैं. ब्रिटेन के अंडर-16 खिलाड़ियों से जुड़े सुरक्षा नियमों के चलते उनके लिए अलग चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है. यह व्यवस्था आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों दौरों पर लागू रहेगी.

भारत के लिए यह सीरीज इंग्लैंड दौरे से पहले तैयारियों के लिहाज से भी काफी अहम मानी जा रही है. टीम में श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं आयरलैंड की टीम अपने घरेलू मैदान पर भारतीय टीम को कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगी.

Advertisement

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और प्रिंस यादव.

आयरलैंड का स्क्वॉड: लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्री, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदरा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन.

भारत का आयरलैंड दौरा
 • पहला टी20: 26 जून, बेलफास्ट
• दूसरा टी20: 28 जून, बेलफास्ट

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement