scorecardresearch
 

साउथ अफ्रीका दौरे पर 4 की जगह 3 टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया

5 जनवरी से शुरू होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले होंगे.

Advertisement
X
विराट-धोनी
विराट-धोनी

टीम इंडिया अगले साल 5 जनवरी से शुरू होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगी. ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर टीम के दौरे के बारे में बताया. मैचों की तारीख और स्थल की घोषणा बाद में की जाएगी.

भारत को शुरुआत में दौरे पर चार टेस्ट खेलने थे, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की घरेलू सीरीज दिसंबर के आखिरी हफ्ते से पहले खत्म होगी. इसका मतलब है कि विराट कोहली की टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट या दो जनवरी को शुरू होने वाले नए साल के मैच में नहीं खेल पाएगी.

भारतीय टीम ने पहले ही अभ्यास के लिए 10 दिन के समय की मांग की है, जिसमें कम से कम एक अभ्यास मैच हो. दौरे का समय कम हुआ है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद भारत इंडिपेंडेंस कप टी-20 त्रिकोणीय टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका जाएगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement