scorecardresearch
 

कैप्टन ग‍िल का जलवा, 'बापू' अक्षर का ऑलराउंड शो... एजबेस्टन में ह‍िला इंग्लैंड का क‍िला, 5 पॉइंट में समझें ये जीत क्यों है स्पेशल

भारत ने एजबेस्टन में पहले वनडे में इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. कप्तान शुभमन गिल ने 80 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल ने चार विकेट लेने के साथ नाबाद 57 रन भी जोड़े. इस जीत के साथ भारत ने एजबेस्टन में 11 साल बाद इंग्लैंड को हराया और लगातार छठी वनडे जीत भी दर्ज की.

Advertisement
X
एजबेस्टन वनडे में भारत की जीत द‍िलाकर ही अक्षर पटेल और वॉश‍िंगटन सुंदर पवेल‍ियन लौटे (Photo: X/BCCI)
एजबेस्टन वनडे में भारत की जीत द‍िलाकर ही अक्षर पटेल और वॉश‍िंगटन सुंदर पवेल‍ियन लौटे (Photo: X/BCCI)

भारतीय टीम ने 14 जुलाई को एजबेस्टन (बर्म‍िंघम) में खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर सिर्फ सीरीज में 1-0 की बढ़त ही नहीं बनाई, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए. कप्तान शुभमन गिल की 80 रन की कप्तानी पारी और अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन ने भारत को यादगार जीत दिलाई.

259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 45.2 ओवर में चार विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. गिल ने 75 गेंदों पर 80 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था. हालांकि वह क्रैम्प और हैमस्ट्रिंग में परेशानी के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए. इसके बाद अक्षर पटेल (57*) और वॉशिंगटन सुंदर (52*) ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 102 रन जोड़कर जीत सुनिश्चित कर दी.

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए मेजबान टीम को 61/0 से 107/6 पर पहुंचा दिया. बाद में जो रूट (76*) और लियाम डॉसन (68) ने सातवें विकेट के लिए 121 रन जोड़कर स्कोर 258 तक पहुंचाया. भारत की ओर से अक्षर पटेल ने चार विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ ने दो-दो विकेट झटके.

  1. 11 साल बाद एजबेस्टन में इंग्लैंड की हार: 2015 के बाद एजबेस्टन में इंग्लैंड ने लगातार आठ वनडे जीते थे. इस मैदान पर आखिरी बार उसे 2014 में भारत ने हराया था. अब 2026 में फिर भारत ने ही यह सिलसिला तोड़ा.
  2. इंग्लैंड पर लगातार छठी ODI जीत: वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की यह लगातार छठी जीत है. किसी भी समय इंग्लैंड के खिलाफ भारत की यह सबसे लंबी जीत की लड़ी है.
  3. गिल का एजबेस्टन कनेक्शन: पिछले साल इसी मैदान पर टेस्ट में 269 और 161 रन बनाने वाले शुभमन गिल ने इस बार वनडे में भी 80 रन की कप्तानी पारी खेलकर साबित कर दिया कि एजबेस्टन उनका पसंदीदा मैदान बन चुका है.
  4. अक्षर का दमदार जवाब: टी20 सीरीज में आलोचना झेलने वाले अक्षर पटेल ने गेंद से 4 विकेट लिए और फिर नाबाद 57 रन बनाकर मैच के सबसे बड़े नायकों में जगह बनाई.
  5. यूके दौरे की पहली जीत: इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ निराशाजनक टी20 अभियान के बाद मौजूदा यूनाइटेड किंगडम दौरे पर भारत की यह पहली जीत है, जिसने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है.

 

Advertisement

5 पॉइंट: क्यों खास है भारत की यह जीत?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement