भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार यानी 6 अक्टूबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम के ग्राउंड पर खेला जाएगा.
इस मुकाबले से ठीक पहले टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी और टीम के माहौल को लेकर खुलकर बात की है. हाल ही में एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने मैच विनिंग पारी खेली थी.
जियोस्टार से बात करते हुए युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने माना कि क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना कोई आसान काम नहीं है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि क्रिकेट में खासकर जब मैंने शुरुआत की थी तब मैंने सोचा था कि अभी बहुत कुछ हासिल करना है, यह तो सिर्फ शुरुआत है. अभिषेक के मुताबिक ऐसा हर युवा क्रिकेटर जो भी टीम में शामिल होता है उसके मन में आता है.
अभिषेक ने कही दिल की बात
अभिषेक ने आगे कहा कि किसी काम को एक बार करना फिर भी आसान होता है, लेकिन उसे अपनी आदत बना लेना और बार-बार दोहराना एक खिलाड़ी के लिए कतई आसान नहीं होता. उन्होंने टीम के माहौल की तारीफ करते हुए कहा कि जब ड्रेसिंग रूम का हर खिलाड़ी एक-दूसरे के लिए परफॉर्म करना चाहे, भारत को मैच जिताना चाहे और मैदान पर दबदबा बनाना चाहे तो यह माहौल अपने आप में एक आदत बन जाता है और सफलता में मदद करता है.
“𝘽𝙖𝙙𝙚 𝙗𝙝𝙖𝙞 𝙨𝙖𝙖𝙧𝙚 𝙗𝙖𝙞𝙩𝙝𝙚 𝙝𝙖𝙞𝙣…” ❤️ #AbhishekSharma opens up about his equation with #VaibhavSooryavanshi and the bond they share beyond the game. 📲 📺 Catch the 𝗙𝗨𝗟𝗟 𝗜𝗡𝗧𝗘𝗥𝗩𝗜𝗘𝗪 on 𝗝𝗜𝗢𝗛𝗢𝗧𝗦𝗧𝗔𝗥 👉 https://t.co/SjngOxmcuj Watch him in #INDvWI, 1st T20I 👉 TUE, 6th OCT, 6 PM
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 5, 2026
टीम में हुआ बड़ा बदलाव
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस टी20 सीरीज से ठीक पहले भारतीय चयनकर्ताओं ने स्क्वाड में एक अहम बदलाव किया है. ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को टी20 सीरीज से वापस ले लिया गया है, ताकि वह आगामी न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए अपनी घरेलू टीम तमिलनाडु की ओर से रणजी ट्रॉफी खेल सकें. वाशिंगटन की जगह अब नमन धीर को टी20 स्क्वाड में शामिल किया गया है.
Impact over milestones! 🔥 #AbhishekSharma reveals what truly makes him a game-changer and the mindset that drives him to give his best every time. 💪 📲 📺 Catch the 𝗙𝗨𝗟𝗟 𝗜𝗡𝗧𝗘𝗥𝗩𝗜𝗘𝗪 on 𝗝𝗜𝗢𝗛𝗢𝗧𝗦𝗧𝗔𝗥 👉 https://t.co/HbCfVBR2eh Watch him in #INDvWI, 1st T20I 👉 TUE, 6th OCT, 6 PM
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 5, 2026
दोनों टीमों का फुल स्क्वाड
भारत की टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, नमन धीर, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.
वेस्टइंडीज की टी20 टीम: शाइ होप (कप्तान/विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शमर जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, शेरफेन रदरफोर्ड, अमीर जांगू, शमर स्प्रिंगर, कामिल पूरन, क्वेंटिन संप्रेसन और ज्वेल एंड्रयू.