scorecardresearch
 

IND vs NZ 4th T20I Live Score: फिलिप्स-ब्रेसवेल की जोड़ी जमी, कीवियों की रफ्तार दोगुनी

India vs New Zealand 4th T20I Live Score: ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारत और न्यूजीलैंड की टीम्स आमने-सामने हैं. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले ही सीरीज कब्जा चुकी है. अब उसका लक्ष्य सीरीज में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने पर है.

Advertisement
X
भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज चौथा टी20. (Photo: AP)
भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज चौथा टी20. (Photo: AP)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज (30 अक्टूबर) खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में जारी है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. टीम इंडिया में दो बदलाव किए गए हैं, ईशान किशन और मयंक यादव की एंट्री हुई है, जबकि वैभव सूर्यवंशी-भुवनेश्वर कुमार बाहर हैं.

मयंक यादव ने पहले ही ओवर में न्यूजीलैंड को झटका दिया, कीवी ओपनर टिम सीफर्ट को चलता किया. इसके बाद मयंक ने अपने दूसरे ओवर में  आक्रामक हो रहे डेरिल मिचेल को बाहर किया. ग्लेन फिलिप्स और फिन एलन की साझेदारी टूटी. एलन लौटे. इसके बाद मयंक ने बेवन जैकब्स का विकेट लिया. 

भारतीय टीम पहले ही टी20 सीरीज अपने नाम कर चुकी है. टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले क्राइस्टचर्च में खेले गए, जिन्हें भारतीय टीम ने 4 विकेट के समान अंतर से जीते. फिर वेलिंगटन में हुए मुकाबले को भारतीय टीम 6 विकेट से जीतने में सफल रही थी. भारत-न्यूजीलैंड मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

 मयंक यादव ने आते ही किया शिकार

मयंक यादव ने अपने पहले ही ओवर की छठी गेंद पर भारत को सफलता दिला दी. उन्होंने टिम सीफर्ट को डीप थर्ड मैन पर प्रिंस यादव के हाथों कैच कराया. सीफर्ट 5 गेंदों पर 3 रन बनाकर लौटे.

Advertisement

मयंक यादव ने मिचेल को किया LBW

मयंक यादव ने अपनी रफ्तार से न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया. उन्होंने 143 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सटीक यॉर्कर डालकर डेरिल मिचेल को LBW आउट किया. मिचेल ने रिव्यू भी लिया, लेकिन गेंद सीधे उनके पिछले पैर पर लगी थी और अंपायर का फैसला बरकरार रहा. मिचेल ने सिर्फ 9 गेंदों पर 24 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.

अक्षर पटेल ने फिन एलन को किया आउट

अक्षर पटेल ने फिन एलन की तूफानी पारी का अंत कर दिया. उन्होंने 99 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से छोटी गेंद डाली, जिसे एलन ने हवा में खेल दिया. डीप कवर पर अभिषेक शर्मा ने आसान कैच लपक लिया. एलन 17 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए. उनकी पारी में 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.

मयंक यादव ने जैकब्स को लौटाया

मयंक यादव ने अपनी रफ्तार से न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया. उन्होंने 142 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शॉर्ट गेंद डाली. जैकब्स ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में ऊंची उठ गई. मिडविकेट पर अर्शदीप सिंह ने आसान कैच लपक लिया. जैकब्स 7 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए.

न्यूजीलैंड के विकेट -

Advertisement
  • 5 रन: टिम सीफर्ट (0.6 ओवर)

  • 34 रन: डेरिल मिचेल (2.5 ओवर)

  • 93 रन: फिन एलन (7.6 ओवर)

  • 112 रन: बेवन जैकब्स (10.4 ओवर)

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव

न्यूजीलैंड टीम में काइल जैमीसन की जगह नाथन स्मिथ की वापसी हुई है.

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर

इस बदलाव के साथ ही भारत की उस ओपनिंग जोड़ी को भी तोड़ दिया गया है, जिसने पिछले मुकाबले में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पावरप्ले में 118 रन जोड़कर इतिहास रचा था. यह टी20 इंटरनेशनल में किसी टीम का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 34 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 20 मुकाबलों में जीत हासिल की. जबकि कीवी टीम ने 11 मुकाबले जीते. 3 मुकाबले टाई पर छूटे, जिनमें मौकों पर सुपर ओवर का इस्तेमाल हुआ और भारतीय टीम को जीत मिली. यानी आंकड़ों में भी भारत का पलड़ा भारी रहा है.

Advertisement

भारत vs न्यूजीलैंड (h2h)
कुल टी20I मैच: 34
भारत ने जीते: 20
न्यूजीलैंड ने जीते: 11
टाई: 3

भारत का फुल स्क्वॉड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और मयंक यादव.

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमिसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन और डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर).

भारत का न्यूजीलैंड दौरा

  • पहला टी20: 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, भारत 4 विकेट से जीता
  • दूसरा टी20: 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, भारत की 4 विकेट से जीत
  • तीसरा टी20: 27 अक्टूबर, वेलिंगटन, भारत 6 विकेट से जीता
  • चौथा टी20: 30 अक्टूबर, ऑकलैंड, दोपहर 12:30 बजे 
  • पांचवां टी20: 1 नवंबर, हैमिल्टन, दोपहर 12:30 बजे
  • पहला वनडे: 4 नवंबर, ऑकलैंड, सुबह 7:30 बजे 
  • दूसरा वनडे: 7 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 7:30 बजे 
  • तीसरा वनडे: 10 नवंबर, हैमिल्टन, सुबह 7:30 बजे 
  • चौथा वनडे: 13 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे 
  • पांचवां वनडे: 15 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे 
  • पहला टेस्ट: 19 से 23 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 3:30 बजे 
  • दूसरा टेस्ट: 27 से 1 द‍िसंबर, क्राइस्टचर्च, सुबह 3:30 बजे
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement