दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली के बाद राजनीति तेज हो गई है. राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधा. इसके जवाब में बीजेपी ने देश भर में प्रदर्शन और पदयात्रा निकालकर जोरदार पलटवार किया. बीजेपी ने कहा कि पीएम मोदी के साथ 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन है.