scorecardresearch
 

PSL छोड़ IPL खेलने आ रहे खिलाड़ी, तिलिमिलाए मोहसिन नकवी ने दी ये धमकी

IPL और PSL के टकराव के बीच विदेशी खिलाड़ियों के PSL छोड़ने पर PCB ने सख्त रुख अपनाया है. चेयरमैन मोहसिन नकवी ने ऐसे खिलाड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है, जबकि PSL 2026 बिना दर्शकों के खेला जाएगा.

Advertisement
X
पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर आईपीएल खेलने आ रहे विदेशी खिलाड़ी (Photo: ITG)
पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर आईपीएल खेलने आ रहे विदेशी खिलाड़ी (Photo: ITG)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने रविवार को उन विदेशी खिलाड़ियों पर सख्त एक्शन लेने की चेतावनी दी है जो आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग यानी PSL छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL में खेलने जा रहे हैं. नकवी ने ऐसे खिलाड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा है.

नकवी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब श्रीलंका के टी20 कप्तान दसुन शनाका को आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स ने रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर साइन किया. शनाका को IPL ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था. बाद में उन्हें PSL में लाहौर कलंदर्स ने अपने साथ जोड़ा था.

IPL को चुना, PSL को छोड़ा

शनाका इस सीजन PSL छोड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया था. मुजरबानी PSL में इस्लामाबाद यूनाइटेड्स के लिए खेलने वाले थे.

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने वाले कोच ने क्यों छोड़ा था पाकिस्तान का साथ? कर्स्टन ने खोल दी नकवी एंड कंपनी की पोल

पिछले साल भी PCB ने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज Corbin Bosch के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की थी, जब उन्होंने आखिरी समय पर PSL छोड़कर मुंबई इंडियंस जॉइन कर लिया था.

Advertisement

नकवी बोले- एक्शन लेंगे

नकवी ने साफ कहा कि इस बार भी ऐसे खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि IPL के साथ टकराव के बावजूद PSL पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा, “इस साल PSL में आने वाले खिलाड़ियों को देखिए. 2-3 खिलाड़ी जरूर गए हैं, लेकिन हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं. इस बार पहले के मुकाबले ज्यादा बड़े खिलाड़ी आ रहे हैं.”

यह भी पढ़ें: तालिबान के हमलों से कांपा पाकिस्तान, अब बिना दर्शकों के होगा PSL, केवल दो शहरों में होंगे मैच

बड़े इंटरनेशनल नाम PSL में

नकवी ने बताया कि इस बार कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी PSL में हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें मार्नस लाबुशेन स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल जैसे नाम शामिल हैं. उन्होंने कहा कि पहले जो खिलाड़ी पाकिस्तान नहीं आते थे, अब वे भी PSL खेलने के लिए तैयार हैं. इसलिए IPL से टकराव कोई बड़ी समस्या नहीं है.

PSL 2026 में नहीं होंगे दर्शक

नकवी ने यह भी कन्फर्म किया कि PSL 2026 26 मार्च से शुरू होगा, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे बिना दर्शकों के खेला जाएगा. वहीं, पीएसएल के सभी मैच केवल दो शहरों कराची और लाहौर में ही खेले जाएंगे. साथ ही ओपनिंग सेरेमनी भी रद्द कर दी गई है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement