scorecardresearch
 
...तो बांग्लादेश को हराए बिना फाइनल में पहुंच जाएगी टीम इंडिया

ओवल के मैदान पर साउथ अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. 15 जून को फाइनल के लिए उसकी भिड़ंत बांग्लादेश से होगी. हालांकि टूर्नामेंट का फॉर्मेट ऐसा है कि भारत बिना सेमीफाइनल जीते भी फाइनल में पहुंच सकता है.

Advertisement
X
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी

गौरतलब है कि भारत ने ग्रुप बी के दो मैच जीतकर अपने ग्रुप में शीर्ष पर जगह बनाई है. उसने पहले पाकिस्तान को मात दी तो आज साउथ अफ्रीका पर बड़ी जीत हासिल की. हालांकि श्रीलंका के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा था लेकिन चार अंक और के चलते टीम इंडिया ग्रुप बी में टॉप पर रही.

दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच में धुलने की वजह से एक-एक अंक बांटा जबकि न्यूजीलैंड पर उसने अप्रत्याशित जीत दर्ज की. बांग्लादेश के इससे तीन अंक हुए और वो ग्रुप ए में नंबर 2 पर रही. यानी सेमीफाइनल में उसका मुकाबला टीम इंडिया से होगा.

Advertisement

15 जून यानी गुरुवार को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाना है लेकिन वर्षा-बाधित इस टूर्नामेंट में अगर सेमीफाइनल मैच भी बारिश की वजह से धुला तो टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाएगी क्योंकि बांग्लादेश के मुकाबले उसका एक अंक ज्यादा है. ये मैच बर्मिंघम में खेला जाएगा. वहां भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में बारिश होती रही थी हालांकि उससे मैच के नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ा था.

Advertisement
Advertisement