scorecardresearch
 

साथी तेज गेंदबाज की बाउंसर बनी मुसीबत! बुरी तरह चोटिल हुआ इंग्लिश क्रिकेटर

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 4 जून से शुरू हो रही है. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज से ये सीरीज काफी महत्वपूर्ण है. इंग्लिश टीम अपने घर पर बेन स्टोक्स की कप्तानी और ब्रैंडन मैक्कुलम की कोचिंग में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी.

Advertisement
X
एटकिंसन की इंजरी से बढ़ी इंग्लैंड की टेंशन. (Photo: Getty Images)
एटकिंसन की इंजरी से बढ़ी इंग्लैंड की टेंशन. (Photo: Getty Images)

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लिश क्रिकेट टीम के लिए डराने वाला पल सामने आया, जब तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन वन मैच के दौरान दो बार सिर पर गेंद लग गई. सरे और नॉटिंघमशायर के बीच ट्रेंटब्रिज में आयोजित मुकाबले में ये वाकया हुआ.

गस एटकिंसन सरे की पहली पारी में बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी उनकी इंग्लिश टीम के साथी तेज गेंदबाज जोश टंग की गेंद सीधे हेलमेट पर जा लगी. पहली बार चोट लगने के बाद एटकिंसन ने बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन दूसरी बार गेंद काफी जोर से सिर पर लगी, जिसके बाद मेडिकल टीम तुरंत मैदान पर पहुंची.

हालांकि गस एटकिंसन दोनों बार बल्लेबाजी जारी रखना चाहते थे, लेकिन कन्कशन के गंभीर खतरे को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने उन्हें मैदान से बाहर बुला लिया. उस समय वह 27 रन बनाकर खेल रहे थे. उनकी जगह सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर रीस टॉप्ली मैदान पर उतरे.

इस घटना के बाद सरे के हेड कोच गैरेथ बैटी ने फैन्स को राहत दी. उन्होंने कहा, 'गस एटकिंसन ने मैदान पर सभी जरूरी टेस्ट पास किए थे, तभी उन्हें बल्लेबाजी जारी रखने दी गई. लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे पहले आती है. फिलहाल वह ठीक हैं.'

Advertisement

इंग्लिश टीम पहले ही अपने कई तेज गेंदबाजों की चोट और फिटनेस समस्याओं से परेशान है. ब्रायडन कार्स चोटिल हैं, जबकि मार्क वुड अभी रिकवरी कर रहे हैं. उधर जोफ्रा आर्चर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बिजी हैं. आर्चर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (RR) का पार्ट हैं.

गस एटकिंसन और जोश टंग इंग्लैंड की टेस्ट गेंदबाजी सेटअप के अहम हिस्से माने जा रहे हैं. इंग्लैंड 4 जून से लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेगा. एटकिंसन यदि पूरी तरह फिट रहते हैं, तो यह इंग्लैंड की टीम और फैन्स दोनों के लिए बड़ी राहत बनकर आएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement