scorecardresearch
 

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले ईडन गार्डन्स में होगा सम्मान

दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच से पहले सीएबी सहवाग, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, इमरान खान, वाकर यूनिस, वसीम अकरम और इंतिखाब आलम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करेगा.

Advertisement
X
वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़
वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) 19 मार्च को ईडन गार्डन्स मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले वर्ल्ड टी20 मैच में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग को अन्य महान खिलाड़ियों के साथ सम्मानित करेगा.


दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच से पहले सीएबी सहवाग, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, इमरान खान, वाकर यूनिस, वसीम अकरम और इंतिखाब आलम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करेगा. इसी बीच खबर यह भी है कि भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ जो पहले यहां मैच देखने आने वाले थे, उन्होंने यहां अब नहीं आने का फैसला किया है.


सीएबी के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, 'हम दोनों देशों के चार-चार खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे. हम उन्हें मैच से पहले तकरीबन छह बजे स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करेंगे. अब द्रविड़ ने आने से इनकार कर दिया है. इसलिए हमने सहवाग को सम्मानित करने का फैसला लिया है.'

Advertisement
Advertisement