scorecardresearch
 

ये विवादित फोटो छापकर बांग्लादेशी मैगजीन ने की टीम इंडिया की 'बेइज्जती'

बांग्लादेश की मैगजीन 'प्रथम अलो' ने अपनी टीम की वनडे सीरीज में टीम इंडिया के खिलाफ जीत पर एक विवादित तस्वीर छापकर भारतीय क्रिकेटरों का मजाक उड़ाया है.

Advertisement
X
ये फोटो छापकर मैगजीन ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक
ये फोटो छापकर मैगजीन ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक

बांग्लादेश की मैगजीन 'प्रथम अलो' ने अपनी टीम की वनडे सीरीज में टीम इंडिया के खिलाफ जीत पर एक विवादित तस्वीर छापकर भारतीय क्रिकेटरों का मजाक उड़ाया है.

इस मैगजीन में के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, रोहित शर्मा, श‍िखर धवन, अंजिक्य रहाणे और आर अश्व‍िन की एक तस्वीर छापी है, जिसमें इन सभी भारतीय क्रिकेटरों का आधा सिर मुंडा हुआ दिखाया गया है.

इन भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर के ऊपर बांग्लादेशी गेंदबाज को हाथ में कटर लिए दिखाया गया है. ने टीम इंडिया के खिलाफ जबरदस्त बॉलिंग करते हुए तीन वनडे मैचों में 13 विकेट लिए थे.

इस बैनर पर लिखा हुआ है-
टाइगर स्टेशनरी
मेड इन बांग्लादेश, मुस्तफिजुर कटर स्टेडियम मार्केट, मीरपुर, ढाका में उपलब्ध है.
आमरा व्वयहार कोरेछी, अपनाराउ करुन (हमने इस्तेमाल किया आप भी करें.)

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement