बिहार में मोकामा के विधायक अनंत सिंह को जेडीयू ने छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है. उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी की प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी गई है. पार्टी ने दोनों पर दलविरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया है. अनंत सिंह पर विधान परिषद चुनाव में जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ काम करने का आरोप है. अब उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म करने की सिफारिश भी की गई है.