scorecardresearch
 

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली की जीत के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई, साथी खिलाड़ियों ने कंधों पर उठाया, VIDEO

एलिसा हीली की इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई शानदार रही है. एलिसा हीली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 10 विकेट से हरा दिया. जीत के बाद मैदान पर इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिली.

Advertisement
X
एलिसा हीली की इंटरनेशनल क्रिकेट से यादगार विदाई. (Photo: Getty Images)
एलिसा हीली की इंटरनेशनल क्रिकेट से यादगार विदाई. (Photo: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान एलिसा हीली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत जीत के साथ किया. ऑस्ट्रेलियाई ने पर्थ में खेले गए विमेंस डे-नाइट टेस्ट में भारतीय टीम को सिर्फ तीन दिनों के भीतर 10 रनों से हरा दिया. यह मुकाबला पर्थ के WACA ग्राउंड में खेला गया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए मल्टी-फॉर्मेट सीरीज को 12-4 अंकों से अपने नाम कर लिया.

बता दें कि तीन मैचों में टी20 सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत हासिल की थी. जबकि तीन मैचों की वनडे सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से अपने नाम किया था. मैच खत्म होने के बाद भावुक पल देखने को मिला, जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एश्ले गार्डनर और एलिस पेरी ने अपनी कप्तान एलिसा हीली को अपने कंधों पर उठा लिया. टीम के साथी खिलाड़ियों ने उन्हें शानदार करियर के लिए सम्मान दिया.

इस टेस्ट मैच के पहले दो दिनों में तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला, क्योंकि पिच पर घास और उछाल था. हालांकि तीसरे दिन (8 मार्च) स्पिनरों का जलवा देखने को मिला.. ऑस्ट्रेलिया की स्पिन जोड़ी अलाना किंग और एश्ले गार्डनर ने भारत की दूसरी पारी के आखिरी चार विकेट लेकर जीत की राह आसान कर दी.

Advertisement

प्रतीका रावल की डेब्यू टेस्ट मैच में फिफ्टी
भारत की ओर से डेब्यू कर रहीं प्रतीका रावल ने शानदार जुझारू पारी खेली. उन्होंने 137 गेंदों पर 63 रन बनाए और अंत तक क्रीज पर टिके रहने की कोशिश की. हालांकि उनके आउट होते ही भारत की दूसरी पारी समाप्त हो गई और टीम की बढ़त केवल 24 रनों की रही. 25 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आसानी से जीत हासिल कर ली. ओपनर जॉर्जिया वॉल और फीबी लिचफील्ड ने 4.3 ओवरों में ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत दिला दी.

यह भी पढ़ें: फेयरवेल ODI में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली का तूफान... मिचेल स्टार्क का भावुक रिएक्शन Viral

ऑस्ट्रेलिया की जीत में ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड का सबसे अहम योगदान रहा. उन्होंने पहली पारी में शानदार 129 रन बनाए. सदरलैंड ने गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए मैच में कुल 6 विकेट झटके. भारत की टीम के लिए यह हार निराशाजनक रही, खासकर तब जब टीम लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट खेल रही थी. हालांकि भारत की ओर से डेब्यू करने वाली तेज गेंदबाजों सयाली सतघरे, क्रांति गौड़ और काश्वी गौतम ने अच्छे प्रदर्शन की झलक जरूर दिखाई.

यह मैच एक और वजह से खास रहा क्योंकि पर्थ के ऐतिहासिक WACA ग्राउंड के नए रूप का आधिकारिक लॉन्च भी इसी मुकाबले के साथ हुआ. करीब 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस मैदान पर पहले दो दिनों में लगभग 3500 दर्शक मौजूद रहे और उन्होंने इस खास मौके का आनंद लिया.

Advertisement

एलिसा हीली ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 11 टेस्ट, 126 वनडे और 162 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 502, ओडीआई में 3777 और टी20 इंटरनेशनल मैचों में 3054 रन बनाए. 35 साल की एलिसा ने अपने इंटरनेशनल करियर में 9 शतक और 39 अर्धशतक लगाए. इस तरह एलिसा ने अपने लंबे और सफल अंतरराष्ट्रीय करियर को जीत के साथ अलविदा कहा, जो उनके और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए हमेशा यादगार रहेगा.

मैच का संक्षिप्त स्कोरकार्ड
भारत: पहली पारी- 198, दूसरी पारी: 149
टारगेट: 25 रन
ऑस्ट्रेलिया: पहली पारी- 323, दूसरी पारी- 28/0

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement