रणजी ट्रॉफी के ग्रुप सी (एलीट) के मुकाबले में दिल्ली की टीम ने बंगाल के खिलाफ बुधवार को शानदार 9 विकेट से जीत दर्ज की. बंगाल की इस जीत में हीरो अभिषेक पोरेल रहे, जिन्होंने पहली पारी में 149 रनों की शानदार पारी खेली थी.
यह मुकाबला कल्याणी में बंगाल क्रिकेट अकादमी के मैदान पर हुआ. दिल्ली ने जहां पहली पारी में 240 रन बनाए, वहीं बंगाल ने अपनी पहली पारी में 429 रनों का स्कोर खड़ा किया. दिल्ली की टीम दूसरी पारी में 277 रन बना सकी. इस तरह बंगाल के सामने जीत के लिए महज 89 रन का टारगेट मिला. जिसे उसने 1 विकेट खोकर पा लिया.
लेकिन इस मुकाबले में सबसे ज्यादा टीम इंडिया के लिए खेल चुके बंगाल के गेंदबाज आकाश दीप की गेंद की रही. जिस पर सांसद पप्पू यादव (राजेश रंजन) के बेटे सार्थक रंजन क्लीन बोल्ड हो गए.
बीसीसीआई ने बंगाल और दिल्ली के बीच रणजी ट्रॉफी मैच में आकाश दीप की शानदार गेंद का वीडियो शेयर किया. आकाश दीप की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई और तेजी से अंदर की ओर घूमते हुए सार्थक रंजन के स्टंप्स पर जा लगी. इस इनस्विंगर गेंद पर बल्लेबाज के पास बचने का कोई मौका नहीं था.
𝙐𝙣𝙥𝙡𝙖𝙮𝙖𝙗𝙡𝙚 𝙞𝙨 𝙩𝙝𝙚 𝙬𝙤𝙧𝙙 𝙛𝙤𝙧 𝙩𝙝𝙖𝙩 𝙙𝙚𝙡𝙞𝙫𝙚𝙧𝙮 🤌 🎥 Relive Akash Deep's timber strike to dismiss Sarthak Ranjan 🔥 #RanjiTrophy | @mflone_ https://t.co/ravu4YOXNu
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) October 14, 2026
दिल्ली की दूसरी पारी में जब टीम का स्कोर 15 रन था, तब आकाश दीप ने यह विकेट लिया. उस समय दिल्ली की टीम बंगाल के पहली पारी के 429 रनों के स्कोर से 174 रन पीछे थी. चौथे दिन आकाश दीप ने मोहम्मद शमी समेत बंगाल के दूसरे तेज गेंदबाजों के साथ मिलकर टीम की गेंदबाजी को मजबूती दी.
सार्थक रंजन को तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा था. वहीं सार्थक ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में 9 पारियों में 493 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 167.69 और एवरेज 54.78 रहा था. सार्थक ने डीपीएल 2026 में कुल 33 छक्के और 44 चौके लगाए थे.