scorecardresearch
 
Advertisement

'सिख समुदाय को ठेस पहुंचाने...', 1 नवंबर की रैली को लेकर राहुल गांधी पर BJP का वार

'सिख समुदाय को ठेस पहुंचाने...', 1 नवंबर की रैली को लेकर राहुल गांधी पर BJP का वार

दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित होने वाली विपक्षी दलों की महारैली को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है. भारतीय जनता पार्टी ने इस तारीख पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि एक नवंबर का दिन सिख समुदाय के लिए अत्यंत दुखद और संवेदनशील है, क्योंकि इसी दौरान 1984 के सिख विरोधी दंगों में बेगुनाह सिखों का कत्लेआम हुआ था. बीजेपी ने सवाल उठाया है कि क्या राहुल गांधी एक नवंबर को ही रैली आयोजित करके सिख समुदाय के पुराने जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement