scorecardresearch
 

कौन हैं वो 4 अनजान खिलाड़ी, जिनको टीम इंडिया में मिला पहली बार मौका?

अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया जून में एक टेस्ट मैच और 3 वनडे खेलेगी. टेस्ट और वनडे के लिए इस बार 4 नए चेहरों को मौका दिया गया है.

Advertisement
X
मानव सुथार, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे का पहली बार टीम इंडिया में चयन (Photo: PTI)
मानव सुथार, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे का पहली बार टीम इंडिया में चयन (Photo: PTI)

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए मंगलवार को बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. जून में भारत एक टेस्ट मैच और 3 वनडे खेलेगा.  टेस्ट और वनडे टीम दोनों में ही बदलाव किए गए हैं. इस बार टीम में 4 नए खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है. 

टेस्ट टीम में और वनडे टीम में कुल 4 नए ख‍िलाड़‍ियों को मौका मिला है. अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ इस सीरीज में कुल 4 नए चेहरों को मौका मिला है. इनमें मानव सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे और प्रिंस यादव जैसे ख‍िलाड़ी शाम‍िल हैं. हर्ष दुबे और गुरनूर बरार टेस्ट और वनडे टीम में शामिल किए गए हैं. वहीं प्र‍िंंस यादव केवल वनडे में हैं.  मानव सुथार केवल टेस्ट में हैं. 

कोन हैं वो 4 नए खिलाड़ी ?

1. गुरनूर बरार 

25 साल के गुरनूर बरार पंजाब से आते हैं और एक तेज गेंदबाज हैं. गुरनूर को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे दोनों के लिए टीम में पहली बार मौका मिला है. गुरनूर बरार ने दिसंबर 2022 में पंजाब के लिए गोवा के खिलाफ लिस्ट-ए डेब्यू किया था. 

इसके बाद दिसंबर 2022 में ही उन्होंने रेलवे के खिलाफ फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया. आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स ने उन्हें राज बावा के रिप्लेसमेंट के तौर पर  ₹20 लाख में टीम में शामिल किया था. 

Advertisement

28 अप्रैल 2023 को गुरनूर बरार ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया. बाद में आईपीएल 2025 से पहले गुजरात टाइटन्स ने उन्हें  ₹1.30 करोड़ में खरीदा. 

यह भी पढ़ें: कौन हैं गुरनूर बरार? ज‍िनकी टीम इंड‍िया में हुई सरप्राइज एंट्री, 6 फीट 5 इंच लंबाई... ग‍िल, नेहरा और धवन से है गहरा कनेक्शन

गुरनूर रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब के प्रमुख विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल रहे और 30 से ज्यादा विकेट भी हासिल किए. 

करियर आंकड़े 
फर्स्ट-क्लास: 18 मैच, 52 विकेट, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/14
लिस्ट-ए: 9 मैच, 12 विकेट
घरेलू टी20: 9 मैच, 10 विकेट 
आईपीएल: डेब्यू सीजन में 1 मैच

2. हर्ष दुबे 

हर्ष दुबे को भी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे दोनों के लिए टीम में जगह मिली है. हर्ष दुबे महाराष्ट्र से आते हैं और स्पिन गेंदबाज हैं. इन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी शानदार गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी से तेजी से पहचान बनाई है. 

जूनियर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद विदर्भ की सीनियर टीम में जगह बनाई और घरेलू क्रिकेट में विदर्भ क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व भी करते हैं.
2024-25 रणजी ट्रॉफी सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन कर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल रहे. इस सीजन हर्ष ने 69 विकेट लिए. 

Advertisement

हर्ष दुबे ने आईपीएल में अपने सफर की शुरुआत 2025 में की, जब उन्हें सीजन के बीच में सनराइजर्स हैदराबाद ने ₹30 लाख में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया.

यह भी पढ़ें: पापा टीचर, घर पाकिस्तान बॉर्डर के पास... अब मिला टीम इंड‍िया का ट‍िकट, कौन हैं मानव सुथार?

आईपीएल 2026 सीजन के लिए भी सनराइजर्स हैदराबाद ने इन्हे इनके बेस प्राइस पर रिटेन किया. हर्ष ने इस आईपीएल सीजन 8 मैचों में 8 विकेट लिए. 

करियर आंकड़े 
फर्स्ट-क्लास: 27 मैच, 133 विकेट, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/36 
लिस्ट-ए: 30 मैच, 31 विकेट
घरेलू टी20: 38 मैच, 34 विकेट 
आईपीएल: 11 मैच, 13 विकेट 

3. प्रिंस यादव 

24 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज है प्रिंस यादव को भी अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे टीम में जगह मिली है. साल 2024 में उन्होंने पुरानी दिल्ली 6 के लिए खेला, जिसकी कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे थे. 

इस टूर्नामेंट में प्रिंस ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींचा. उन्होंने 10 मैचों में 13 विकेट हासिल किए और इसी प्रदर्शन के दम पर दिल्ली की व्हाइट-बॉल टीम में जगह बनाई.

इससे पहले वह दिल्ली के लिए दो रणजी ट्रॉफी मुकाबले भी खेल चुके थे. प्रिंस यादव ने 2024-25 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपना पहला टी20 मुकाबला खेला. 

Advertisement

अपने पहले ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सीजन में प्रिंस यादव ने 11 विकेट लिए और 7.54 की इकॉनमी रेट के साथ दिल्ली के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली टीम सेमीफाइनल तक पहुंची. आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स  ने उन्हें ₹30 लाख में अपनी टीम में शामिल करा. 

इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया. 6 मैचों में 11 विकेट लेकर वह दिल्ली के सबसे सफल गेंदबाज रहे. आईपीएल 2026 सीजन में भी लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्रिंस यादव को ₹30 लाख में रिटेन किया.  

इस आईपीएल 2026 सीजन में प्रिंस यादव का प्रदर्शन शानदार रहा और 12 मैचों में 16 विकेट लिए हैं. 

करियर आंकड़े 
फर्स्ट-क्लास : 2 मैच, 1 विकेट
लिस्ट-ए: 14 मैच, 29 विकेट
घरेलू टी20: 33 मैच, 38 विकेट
आईपीएल : 18  मैच, 19 विकेट

4. मानव सुथार 

मानव सुथार को भी को भी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह मिली है. मानव सुथार राजस्थान से आते हैं और घरेलू क्रिकेट में राजस्थान और आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं. वे बाएं हाथ के स्पिनर और निचले क्रम के ऑलराउंडर हैं. 

घरेलू क्रिकेट में राजस्थान क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए मानव सुथार ने अपनी गेंदबाजी से तेजी से पहचान बनाई है . रणजी ट्रॉफी में उन्होंने कई बार अपनी टीम के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन किया और बल्लेबाजों को लंबे समय तक क्रीज पर टिकने नहीं दिया.

Advertisement

मानव सुथार ने रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे सीजन में 39 विकेट हासिल किए और घरेलू क्रिकेट में तेजी से सुर्खियों में आ गए. मानव सुथार ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया और सिर्फ 3 मैचों (5 पारियों) में 18 विकेट लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. 

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें आईपीएल जैसे बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला.आईपीएल 2024 के लिए गुजरात टाइटन्स ने ₹20 लाख में टीम में खरीदा. मानव ने आईपीएल में अपना डेब्यू साल 2024 में  गुजरात टाइटंस के लिए किया. 

आईपीएल सीजन 2025 के लिए गुजरात ने उन्हें ₹30 लाख में वापस खरीद कर भरोसा दिखाया. और आईपीएल सीजन 2026 में भी उनके बेस प्राइस पर रिटेन किया. 2024 से 2026 तक के तीन सीजन में मानव सुथार ने कुल 5 आईपीएल मुकाबले खेले. 

करियर आंकड़े 
फर्स्ट-क्लास: 29 मैच, 129 विकेट, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/33
लिस्ट-ए: 25 मैच, 34 विकेट
घरेलू टी20: 29 मैच, 25 विकेट
आईपीएल : 5  मैच, 2 विकेट
 

Report - Vijay Singh

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement