scorecardresearch
 

BJP Mission 2027: पंकज चौधरी ने तीसरी बार सरकार बनाने का रखा लक्ष्य, विनोद तावड़े बोले- कार्यकर्ताओं की होगी अग्निपरीक्षा

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प दोहराया. वहीं, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने चुनाव को कार्यकर्ताओं की अग्निपरीक्षा बताया.

Advertisement
X
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि आगामी यूपी चुनाव कार्यकर्ताओं की अग्निपरीक्षा है (File Photo- Social Media)
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि आगामी यूपी चुनाव कार्यकर्ताओं की अग्निपरीक्षा है (File Photo- Social Media)

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने का संकल्प दोहराया. वहीं, प्रदेश प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने 2027 के चुनाव को बीजेपी कार्यकर्ताओं की अग्निपरीक्षा बताया.

पंकज चौधरी ने कहा कि बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत उसका संगठन, विचारधारा और कार्यकर्ता हैं. पार्टी केवल चुनाव लड़ने वाला राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार, संस्कार और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित जन आंदोलन है. उन्होंने कहा कि हमारा इतिहास हमारा गौरव, संगठन हमारी शक्ति और विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश हमारा संकल्प है.

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

पंकज चौधरी ने कहा कि 2017 के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास, सुशासन और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में बदलाव आया है. केंद्र और प्रदेश सरकार गरीब कल्याण, किसान सम्मान, महिला सशक्तीकरण, युवाओं को अवसर और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दे रही है.

उन्होंने बताया कि संगठन पर्व के जरिए बूथ से लेकर मंडल और प्रदेश स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया गया है. पश्चिम, ब्रज, गोरखपुर, काशी, अवध और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रों में प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और समर्पण देखने को मिला.

Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए. सरकार की योजनाओं को जनता के विश्वास में बदलने का सबसे अहम काम बूथ स्तर का कार्यकर्ता करता है.

उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव उत्तर प्रदेश के विकास, सुशासन और भविष्य की दिशा तय करने वाला होगा. हर बूथ पर संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता से लगातार संवाद जीत का आधार बनेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement