scorecardresearch
 
Advertisement
आईपीएल 2026

IPL में इस बार दिखेगा बिहार का पावर... वैभव सूर्यवंशी-ईशान किशन समेत ये 7 धुरंधर मचाएंगे तहलका

ipl trophy
  • 1/9

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च को होगी और इसका खिताबी मुकाबला 31 मई को होना है. आईपीएल इस बार बिहार के क्रिकेट के लिए खास साबित होने जा रहा है. राज्य से ताल्लुक रखने वाले 7 खिलाड़ी इस बार आईपीएल में दमखम दिखाएंगे, जो ना सिर्फ उनकी व्यक्तिगत मेहनत बल्कि बिहार क्रिकेट के तेजी से उभरते कद को भी दर्शाता है. छोटे शहरों और सीमित संसाधनों से निकलकर बड़े मंच तक पहुंचने वाले ये खिलाड़ी अब अपने प्रदर्शन से बिहार का नाम रोशन करने को तैयार हैं.
(Photo: Getty Images)
 

ishan kishan
  • 2/9

ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद): विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने हालिया टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले ईशान अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी उसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे. पटना में जन्मे ईशान का अनुभव युवा खिलाड़ियों के लिए भी मार्गदर्शक साबित हो सकता है. ईशान ने अब तक 119 आईपीएल मैचों में 29.10 की औसत से 2998 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 17 अर्धशतक शामिल रहे. ईशान शुरुआती कुछ मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी भी करेंगे क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस अब तक फिट नहीं हुए हैं.
(Photo: Getty Images)

mukesh kumar
  • 3/9

मुकेश कुमार (दिल्ली कैपटिल्स): गोपालगंज जिले के रहने वाले मुकेश कुमार दिल्ली कैपिटल्स की तेज गेंदबाजी इकाई का अहम हिस्सा हैं. स्थानीय टूर्नामेंट्स से लेकर इंडिया-ए और फिर इंटरनेशनल क्रिकेट तक पहुंचने का उनका सफर बिहार के क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा है. मुकेश ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब तक 32 मैचों में 30.61 की औसत से 36 विकेट झटके हैं.
(Photo: BCCI)
 

Advertisement
vaibhav sooryavanshi
  • 4/9

वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स): 27 मार्च को 15 साल के होने जा रहे वैभव सूर्यवंशी पर तो आगामी आईपीएल सीजन में सबकी निगाहें हैं. समस्तीपुर जिले से आने वाले वैभव ने पिछले सीजन में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों पर शतक जड़ दिया था. वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के लिए रिटेन किया है. इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद वैभव भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े उभरते सितारे बन चुके हैं. वैभव ने अब तक 7 आईपीएल मैचों में 206.55 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए हैं.
(Photo: PTI)

sarthak ranjan
  • 5/9

सार्थक रंजन (कोलकाता नाइट राइडर्स): पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा है. दाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) के पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा. अब आईपीएल उनके करियर का बड़ा मोड़ साबित हो सकता है, जहां वो अपने डेब्यू सीजन में धूम मचाने के लिए कमर कस चुके हैं.
(Photo: Delhi Premier League T20)

sakib hussain
  • 6/9

साकिब हुसैन (सनराइजर्स हैदराबाद): गोपालगंज के साकिब हुसैन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा है. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज साकिब की कहानी बेहद भावुक है. परिवार की आर्थिक तंगी के बीच मां ने गहने गिरवी रखकर उनके सपनों को जिंदा रखा. साकिब को आईपीएल 2024 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन तब उन्हें मौका नहीं मिला था.
(Photo: Instagram/@sakibhussain241)

Mohd Izhar
  • 7/9

मोहम्मद इजहार (मुंबई इंडियंस): बिहार के सुपौल जिले के एक छोटे से कस्बे बीरपुर के रहने वाले मोहम्मद इजहार मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 में तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.  लेफ्ट-आर्म पेसर के रूप में वह टीम की गेंदबाजी अटैक को विविधता देंगे. 22 साल के इजहार ने हालिया सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के लिए 5 मैचों में 15.55 की औसत से 9 विकेट झटके थे. इजहार को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा है.
(Photo: Instagram/@mumbaiindians)

anukul roy
  • 8/9

अनुकूल रॉय (कोलकाता नाइट राइडर्स): समस्तीपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले अनुकूल रॉय को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में बनाए रखा है. उनकी ऑलराउंड क्षमता टीम बैलेंस के लिए बेहद अहम है, भले ही वह सुर्खियों में कम नजर आते हों. बाएं हाथ के स्पिनर और बाएं हाथ के बल्लेबाज अनुकूल ने आईपीएल में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर 26 रन और 6 विकेट दर्ज हैं.
(Photo: BCCI)
 

 Vaibhav Sooryavanshi
  • 9/9

7 खिलाड़ियों की मौजूदगी यह साबित करती है कि अब इस राज्य से सिर्फ टैलेंट ही नहीं निकल रहे, बल्कि भारतीय क्रिकेट में अपनी मजबूत पहचान भी बना रहा है. अब नजर इस बात पर होगी कि ये खिलाड़ी मैदान पर अपने प्रदर्शन से इस मौके को कितना भुना पाते हैं...
(Photo: PTI)

Advertisement
Advertisement
Advertisement