scorecardresearch
 
Advertisement
साइंस न्यूज़

जंगल की आग ने बदले हालात, स्पेन में पहली बार लगी नेशनल इमरजेंसी

Spain Wildfire
  • 1/7

यूरोप में पड़ रही भीषण गर्मी अब जंगल की आग को और खतरनाक बना रही है. शुक्रवार को स्पेन ने मैड्रिड के पश्चिम में लगी भीषण आग के बाद पहली बार  नेशनल इमरजेंसी घोषित किया. आग से 10 हजार से ज्यादा लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा. वहीं, फ्रांस के अटलांटिक तट पर कैप फेरेट इलाके में लगी आग के कारण करीब 40 हजार लोगों को बाहर निकाला गया. तेज गर्मी, सूखे मौसम और तेज हवाओं की वजह से आग तेजी से फैल रही है. Photo: AFP

Spain Wildfire
  • 2/7

स्पेन के मैड्रिड के पश्चिमी पहाड़ी इलाकों और पड़ोसी एविला प्रांत में एक साथ तीन जगह जंगल में आग लगी. हालात बिगड़ने पर सरकार ने  नेशनल इमरजेंसी घोषित किया. इसका मतलब है कि अब राहत और बचाव का पूरा काम केंद्र सरकार की निगरानी में होगा. जंगल की आग की वजह से स्पेन में पहली बार ऐसा कदम उठाया गया है. Photo: AP

Spain Wildfire
  • 3/7

आग फैलने के बाद प्रभावित इलाकों से 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया. आग बुझाने के लिए 270 से ज्यादा आपातकालीन कर्मचारी, 40 से ज्यादा ग्राउंड टीम और सेना की मिलिट्री इमरजेंसी यूनिट (UME) को लगाया गया है. हेलीकॉप्टर लगातार नदी और दूसरे जल स्रोतों से पानी भरकर आग बुझाने में लगे हैं. Photo: AFP

Advertisement
Spain Wildfire
  • 4/7

फ्रांस के कैप फेरेट इलाके में भी जंगल की आग तेजी से फैल रही है. यह जगह गर्मियों की छुट्टियां बिताने आने वाले लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. आग का खतरा बढ़ने पर करीब 40 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया. कई लोगों को नावों के जरिए बाहर निकाला गया. अब तक करीब 8,700 हेक्टेयर जमीन आग की चपेट में आ चुकी है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आग से निपटने के लिए यूरोपीय संघ से मदद मांगी है. उन्होंने दूसरे देशों से फायर फाइटिंग विमान और एक्सपर्ट टीम भेजने की अपील की है. Photo: AP

Spain Wildfire
  • 5/7

यूरोपीय फॉरेस्ट फायर इंफॉर्मेशन सर्विस (EFFIS) के मुताबिक, इस साल अब तक स्पेन में 350 से ज्यादा जंगल की आग की घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं. साल 2025 में भी रिकॉर्ड स्तर पर जंगल का बड़ा हिस्सा आग में जल गया था. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ज्यादा गर्मी, सूखा मौसम और तेज हवाएं आग को बहुत तेजी से फैलाती हैं. Photo: Reuters

Spain Wildfire
  • 6/7

वैज्ञानिकों का कहना है कि क्लाइमेट चेंज की वजह से यूरोप में हीटवेव पहले से ज्यादा लंबी और ज्यादा तेज हो रही है. ज्यादा गर्मी और सूखे जंगल आग फैलने के लिए सही माहौल बना देते हैं. ऐसे में छोटी सी चिंगारी भी कुछ ही समय में बड़ी आग बन सकती है. Photo: Reuters

Spain Wildfire
  • 7/7

स्पेन और फ्रांस की यह घटना दिखाती है कि बढ़ती गर्मी अब सिर्फ मौसम की समस्या नहीं रह गई है. इसका असर लोगों की जिंदगी, जंगलों और पर्यावरण पर भी साफ दिखाई दे रहा है. अगर आने वाले दिनों में गर्मी और सूखा इसी तरह बना रहा, तो जंगल की आग का खतरा और बढ़ सकता है. Photo: AFP

Advertisement
Advertisement