scorecardresearch
 
Advertisement
साइंस न्यूज़

जापान में भूकंप... परेशान हो गई दुनिया की कार और चिप इंडस्ट्री

Japan Earthquake Car Chips
  • 1/14

जापान के दक्षिणी हिस्से में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का भूकंप आया. इस हादसे में अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है. सबसे ज्यादा असर कुमामोटो और आसपास के इलाकों में हुआ, जहां सड़कें टूट गईं और कई जगह पानी जैसी जरूरी सेवाएं बंद हो गईं. लेकिन इस भूकंप का असर सिर्फ लोगों तक ही सीमित नहीं रहा. Photo: AFP

Japan Earthquake Car Chips
  • 2/14

कुमामोटो जापान का बड़ा ऑटो और चिप बनाने वाला इलाका है. इसलिए यहां की कई फैक्ट्रियों का काम रुक गया और दुनिया की सप्लाई चेन पर भी असर पड़ने लगा. भूकंप के बाद टोयोटा, निसान, टीएसएमसी, सोनी और रेनेसेस जैसी कई बड़ी कंपनियों को अपना काम रोकना या कम करना पड़ा. कुछ फैक्ट्रियों में नुकसान हुआ, जबकि कई जगह सामान की सप्लाई और ट्रांसपोर्ट भी प्रभावित हुआ. Photo: AP

Japan Earthquake Car Chips
  • 3/14

एक्सपर्ट्स का कहना है कि हालात 2016 जैसे नहीं हैं, लेकिन अगर पार्ट्स की सप्लाई जल्दी ठीक नहीं हुई तो कार और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री पर इसका असर कुछ समय तक रह सकता है. जापान दुनिया के सबसे बड़े कार और चिप बनाने वाले देशों में गिना जाता है. इसलिए वहां आने वाली किसी भी बड़ी प्राकृतिक आपदा का असर कई दूसरे देशों तक भी पहुंच सकता है. Photo: Reuters

Advertisement
Japan Earthquake Car Chips
  • 4/14

टोयोटो ने सुरक्षा और सप्लायर कंपनियों की स्थिति को देखते हुए फुकुओका में अपने तीन प्लांट 5 अगस्त तक बंद रखने का फैसला किया है. वहीं, आइची में मौजूद उसका एक और प्लांट भी कुछ समय के लिए बंद रहेगा, जबकि यह इलाका भूकंप वाली जगह से करीब 600 किलोमीटर दूर है. इससे पता चलता है कि असर सिर्फ भूकंप वाले इलाके तक नहीं, बल्कि पूरी सप्लाई चेन पर पड़ा है. Photo: AP

Japan Earthquake Car Chips
  • 5/14

टोयोटा को पार्ट्स देने वाली ऐसिन कंपनी की फैक्ट्री भी भूकंप से प्रभावित हुई है. कंपनी का कहना है कि जहां जांच पूरी हो रही है, वहां धीरे-धीरे काम फिर से शुरू किया जा रहा है. हालांकि फैक्ट्री पूरी तरह कब चलेगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है. Photo: AFP

Japan Earthquake Car Chips
  • 6/14

एक कार बनाने के लिए हजारों छोटे-बड़े पार्ट्स की जरूरत होती है. ये पार्ट्स अलग-अलग कंपनियों से आते हैं. अगर एक जरूरी पार्ट भी समय पर नहीं पहुंचता, तो पूरी कार बनना रुक सकता है. Photo: AP

Japan Earthquake Car Chips
  • 7/14

इसी वजह से निसान ने भी क्यूशू में अपने दो प्लांट का कुछ काम रोक दिया है. वहीं मित्सुबिशी मोटर्स ने भी अपने एक प्लांट में कुछ समय के लिए उत्पादन बंद कर दिया है. Photo: Reuters

Japan Earthquake Car Chips
  • 8/14

ऑटो पार्ट्स बनाने वाली डेन्सो ने बताया कि उसके एक सप्लायर पर भूकंप का असर पड़ा है. वहीं 13 दूसरी सप्लायर कंपनियां अभी अपने प्लांट की जांच कर रही हैं. Photo: AFP

Japan Earthquake Car Chips
  • 9/14

कुमामोटो को जापान की 'सिलिकॉन वैली' भी कहा जाता है. यहां दुनिया की कई बड़ी चिप बनाने वाली कंपनियां मौजूद हैं. यही चिप मोबाइल, कंप्यूटर, कार और दूसरी इलेक्ट्रॉनिक मशीनों में इस्तेमाल होती हैं. Photo: AP

Advertisement
Japan Earthquake Car Chips
  • 10/14

दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट चिप बनाने वाली कंपनी टीएसएमसी ने भूकंप के तुरंत बाद अपने कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला. कुछ घंटों बाद कंपनी ने धीरे-धीरे काम फिर से शुरू कर दिया. Photo: AP

Japan Earthquake Car Chips
  • 11/14

वहीं रेनेसेस ने बताया कि उसकी एक फैक्ट्री में छत के कुछ हिस्से गिर गए, दीवारों में दरारें आ गईं और पानी का लिकेज हुआ. कंपनी 5 अगस्त से धीरे-धीरे उत्पादन शुरू करेगी. सोनी और टोक्यो इलेक्ट्रोन भी अपनी फैक्ट्रियों में काम दोबारा शुरू करने की तैयारी कर रही हैं. Photo: Reuters

Japan Earthquake Car Chips
  • 12/14

साल 2016 में भी इसी इलाके में बड़ा भूकंप आया था, जिसमें 260 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. उस समय ऐसिन की फैक्ट्री को भारी नुकसान हुआ था. इसके कारण टोयोटा को पूरे जापान में कई प्लांट बंद करने पड़े थे. Photo: Reuters

Japan Earthquake Car Chips
  • 13/14

उस घटना के बाद कंपनियों ने अपनी सप्लाई चेन को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने की कोशिश की. अब यह भूकंप बताएगा कि वे तैयारियां कितनी काम आईं. Photo: AFP

Japan Earthquake Car Chips
  • 14/14

यह भूकंप दिखाता है कि प्राकृतिक आपदाओं का असर सिर्फ लोगों की जिंदगी पर नहीं पड़ता, बल्कि दुनिया की इंडस्ट्री और सप्लाई चेन भी इससे प्रभावित होती है. फिलहाल कई कंपनियां धीरे-धीरे अपना काम फिर से शुरू कर रही हैं. आने वाले दिनों में पता चलेगा कि हालात पूरी तरह सामान्य होने में कितना समय लगेगा और इसका असर ऑटो और चिप इंडस्ट्री पर कितने समय तक रहेगा. Photo: Reuters

Advertisement
Advertisement