scorecardresearch
 

Vastu Tips: रेत की तरह हाथ से फिसल जाएगी सारी दौलत, घर की इन 3 चीजों पर न पड़ने दें किसी की नजर

वास्तु शास्त्र कहता है कि घर की तीन चीजों को सही स्थान पर दूसरों की नजर से बचाकर रखा जाए तो घर में शुभता बनी रहती है. मान्यता है कि इन चीजों पर बाहरी लोगों की नजर पड़ने से घर की खुशहाली और सुख-समृद्धि नष्ट हो जाती है.

Advertisement
X
जानें, घर की कौन सी चीजें हमेशा दूसरों की नजर से छिपाकर रखनी चाहिए. (Photo: ITG)
जानें, घर की कौन सी चीजें हमेशा दूसरों की नजर से छिपाकर रखनी चाहिए. (Photo: ITG)

वास्तु शास्त्र में घर की सुख-समृद्धि को बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं. वास्तु शास्त्र कहता है कि घर की कुछ वस्तुओं का संबंध हमारी आर्थिक स्थिति, सौभाग्य और खुशहाली से होता है. यदि इन चीजों को सही स्थान पर दूसरों की नजर से बचाकर रखा जाए तो घर में शुभता बनी रहती है. वहीं, इसके विपरीत परिणाम बहुत भयानक हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि घर में रखी वो तीन चीजें कौन सी हैं, जिन्हें हमेशा दूसरों की नजर से छिपाकर रखना चाहिए.

1. झाड़ू
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शास्त्रों में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. मान्यता है कि झाड़ू को हमेशा दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य कोण) या पश्चिम दिशा में रखना शुभ होता है. झाड़ू को कभी खुले स्थान पर नहीं रखना चाहिए. इसे हमेशा ऐसी जगह रखें जहां आने-जाने वाले लोगों की नजर न पड़े. आप इसे दरवाजे के पीछे रखें तो ज्यादा अच्छा होगा. झाड़ू को खड़ा करके रखना और उसे लांघना भी अशुभ माना गया है.

2. धन का स्थान
घर के जिस स्थान पर आप नकदी, तिजोरी या कीमती सामान रखते हैं, उस स्थान को गोपनीय रखना बेहतर माना जाता है. मान्यता है कि धन के स्थान पर बार-बार दूसरों की नजर पड़ने से अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में रखना सबसे अच्छा होता है. अगर तिजोरी का दरवाजा दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर खुले तो यह और भी लाभकारी माना जाता है.

Advertisement

3. अभिमंत्रित वस्तुएं
यदि घर में किसी पूजा-पाठ, साधना या धार्मिक अनुष्ठान से संबंधित वस्तुएं जैसे कि माला, नारियल या यंत्र आदि हैं तो उन्हें सार्वजनिक प्रदर्शन के बजाय सुरक्षित और एकांत स्थान पर रखना शुभ होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से इनकी पवित्रता और आध्यात्मिक ऊर्जा का महत्व बना रहता है. जब आप पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठानों में इनका प्रयोग करते हैं, तो इनका प्रभाव एकदम सही दिशा में होता है.

घर में कैसे होगा धन-दौलत का वास?
वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर दिशा को धन, वैभव और सुख-संपन्नता की दिशा माना जाता है, क्योंकि इस दिशा के स्वामी धन के देवता कुबेर और बुध ग्रह होते हैं. मां लक्ष्मी की भी इस दिशा में विशेष कृपा रहती है. इस दिशा में वास्तु दोष दूर करने के लिए श्रीयंत्र की स्थापना करनी चाहिए. तुलसी, मनीप्लांट या बैम्बू प्लांट भी इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा का बढ़ोता है. शाम के समय यहां रोज एक दीपक जलाना चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement