Fridge Vastu: घर का इंटीरियर केवल सजावट का हिस्सा नहीं होता, बल्कि यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य और घर की ऊर्जा को भी गहराई से प्रभावित करता है. वास्तु शास्त्र और कलर साइकोलॉजी के अनुसार, हमारे आसपास के रंगों का सीधा असर हमारे मूड पर पड़ता है. विशेषज्ञों की सलाह है कि घर के भीतर हमेशा हल्के और न्यूट्रल रंगों का इस्तेमास करना चाहिए. वास्तु शास्त्र में रंगों का सीधा संबंध पंचतत्वों और ग्रहों से होता है, जो हमारे स्वास्थ्य और मन की स्थिति को कंट्रोल करते हैं. इसलिए फ्रिज का रंग भी सोच समझकर ही चुनना चाहिए.
सफेद (White): यह सकारात्मक ऊर्जा और शांति का प्रतीक है.यह स्थिरता और मानसिक स्पष्टता देता है, जो मनी मैनेजमेंट में मददगार हो सकता है.
क्रीम (Cream/Off-White): यह रंग स्थिरता और सौम्यता का प्रतीक है, जो परिवार के सदस्यों के बीच संबंधों को मधुर बनाता है.यह रंग बिजनेस ग्रोथ में मददगार साबित हो सकता है.
हल्का नीला (Light Blue): यह जल तत्व का प्रतिनिधित्व करता है और शांति व एकाग्रता बढ़ाने के लिए अच्छा है, इसलिए इसे बेडरूम के लिए शुभ माना गया है.
हल्का हरा (Light Green): यह प्रकृति और विकास का प्रतीक है, जो सेहत के साथ फाइनेंस भी बेहतर करता है. यह रंग घर में नई ऊर्जा का संचार करने वाला है.
दिशा और रंगों का वास्तु मेल
वास्तु के अनुसार, घर की विभिन्न दिशाओं में सही रंगों का चुनाव खुशहाली लाता है:
उत्तर (North): यह दिशा जल तत्व की है, इसलिए यहाँ हल्का नीला रंग सबसे शुभ माना जाता है.
पूर्व (East): यह दिशा सूर्य और ऊर्जा की है, यहाँ हल्का हरा रंग विकास में सहायक होता है.
उत्तर-पूर्व (North-East): यहां सफेद या क्रीम जैसे हल्के रंगों का प्रयोग घर में सकारात्मकता और ब्रह्मांडीय ऊर्जा को खींचता है.
क्यों बचें गहरे रंगों से?
वास्तु के अनुसार, गहरे रंगों जैसे गहरा नीला, काला या ग्रे को नकारात्मक ऊर्जा और भारीपन का कारक माना जाता है.काला रंग आलस्य और उदासी ला सकता है, जबकि ग्रे रंग को मानसिक थकान और भ्रम पैदा करने वाला माना जाता है, इसलिए इन रंगो के फ्रिज के इस्तेमाल से परहेज करना चाहिए.