scorecardresearch
 

Bed Vastu: बिस्तर के नीचे ना रखें ये 7 चीजें? घेर लेगी आर्थिक तंगी! इन उपायों से बरसेगा पैसा!

Bed Vastu:क्या आपके बिस्तर के नीचे रखा सामान आपकी बरकत छीन रहा है? जानें वो 7 चीजें जो आपको कंगाल बना सकती हैं और कैसे इन्हें हटाकर आप अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं.

Advertisement
X
अगर आपके बेड बॉक्स में पुरानी यादों, तनाव और बिखराव का अंबार है, तो आपका मन कभी भी धन कमाने या समृद्धि की फ्रीक्वेंसी पर नहीं पहुँच पाता.
अगर आपके बेड बॉक्स में पुरानी यादों, तनाव और बिखराव का अंबार है, तो आपका मन कभी भी धन कमाने या समृद्धि की फ्रीक्वेंसी पर नहीं पहुँच पाता.

Bed Vastu: क्या आप जानते हैं कि आपका बेड बॉक्स और गद्दे के नीचे का स्टोरेज आपके बैंक बैलेंस को सीधे प्रभावित कर रहा है? वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, बिस्तर के नीचे का स्थान आपकी आर्थिक नींव है. अगर यहां भारी, बेकार या गलत वस्तुएं रखी हैं, तो ये आपकी धन-वृद्धि के रास्ते में अदृश्य दीवार बनकर खड़ी हो जाती हैं. 

धन और बेड का गहरा कनेक्शन
वास्तु के अनुसार, सोते समय हमारा अवचेतन मन उस ऊर्जा को अवशोषित करता है जो हमारे ठीक नीचे होती है. अगर आपके बेड बॉक्स में पुरानी यादों, तनाव और बिखराव का अंबार है, तो आपका मन कभी भी धन कमाने या समृद्धि की फ्रीक्वेंसी पर नहीं पहुँच पाता. परिणाम स्वरूप, आप कड़ी मेहनत के बाद भी आर्थिक तंगी या बचत न हो पाने की समस्या से जूझते रहते हैं. 

बेड बॉक्स से तुरंत बाहर निकालें ये 7 चीजें, ताकि बरसे पैसा:
पुराने जूते-चप्पल: ये अवनति के प्रतीक हैं.  इन्हें बेड बॉक्स में रखना मतलब अपनी कमाई के अवसरों को रौंदना. ये न केवल गंदगी फैलाते हैं, बल्कि घर की आर्थिक ऊर्जा को भी गंदा कर देते हैं. 

पुराने और फटे कपड़े: ये अभाव और  गरीबी की मानसिकता को दर्शाते हैं. इन्हें गद्दे के नीचे रखने से आप कभी भी नई समृद्धि को आकर्षित नहीं कर पाएंगे. 

Advertisement

ऑफिस के कागजात और बिल: बेड बॉक्स या गद्दे के नीचे बिल या टैक्स फाइलें रखने का मतलब है अपने सिर पर कर्ज का बोझ लेकर सोना.  यह आपके दिमाग को हमेशा खर्च और तनाव वाले मोड में रखता है. 

किताबें और पढ़ाई का सामान: किताबें सक्रिय ऊर्जा देती हैं.  बेड बॉक्स में इन्हें रखना आपकी नींद को बेचैन करता है, जिससे आप अगले दिन थकान के कारण करियर के बड़े फैसले लेने में चूक जाते हैं. 

इलेक्ट्रॉनिक सामान और चार्जर: ये इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव छोड़ते हैं जो आपके फोकस को तोड़ते हैं. एक कमजोर फोकस यानी करियर में कम ग्रोथ और पैसों का नुकसान. 

सूटकेस और खाली बैग: खाली सूटकेस अस्थिरता का प्रतीक है.  इसे नीचे रखने से आपकी कमाई टिकती नहीं है और फालतू खर्च बढ़ते रहते हैं.

टूटा हुआ या कबाड़ सामान: कोई भी ऐसी वस्तु जो टूटी हो, बेड बॉक्स में न रखें. यह आपके घर में दरिद्रता के द्वार खोलती है. 

एक्सपर्ट्स की राय: आर्थिक तरक्की के लिए क्या करें?
वास्तु विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि हम को एक कचरा पेटी की तरह इस्तेमाल करते हैं, यह भूलकर कि बिस्तर हमारा सबसे कीमती ऊर्जा केंद्र है.  जब बेड बॉक्स के नीचे का स्थान साफ होता है, तो घर में धन का प्रवाह (Cash Flow) सुगम होता है.

Advertisement

क्या करें:

बेड बॉक्स को यथासंभव खाली रखें. अगर सामान रखना ही हो, तो केवल साफ, सूती चादरें, रजाई या तकिए रखें.इन चीजों को हमेशा सुगंधित और व्यवस्थित रखें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement