वृश्चिक
सेवन ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन आप के लिए कार्य व्यापार में नियमितता बनाए रखने पर बल देने वाला है. महत्वपूर्ण कार्यों में अनावश्यक हलचल से बचें. लोगों की बातों में आकर कार्य प्रभावित न होने दें. कारोबार में प्रभावपूर्ण स्थिति बनाए रखेंगे. विभिन्न कार्यों को सुनियोजित ढंग आगे बढ़ाएंगे. लाभ पाने के लिए जल्दबाजी से बचेंगे. व्यवसाय उम्मीद अनुरूप रहेगा.
घर में जरूरी सुविधाएं जुटाएंगे. चर्चा संवाद में आगे रहेंगे. उचित निर्णय लेने में सहज होंगे. व्यक्तिगत संबंधों को मजबूत बनाएं. सक्रियता और समर्पण की भावना से कार्य करेंगे. कार्यविस्तार का जोर बना रहेगा. सहयोगियों का समर्थन रहेगा. कारोबार अपेक्षा से अच्छा रहेगा. करीबियों के प्रति आपसी विश्वास को बढ़ाएंगे. सहकार का भाव रखेंगे.
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार बना रहेगा. खानपान अच्छा होगा. व्यक्तित्व संवार पाएगा.
आर्थिक स्थिति: उ़द्योग संवार पाएगा. व्यापार के कार्य गति लेंगे. लोगों से भेंट होगी.
रिश्ते: करीबी सहयोग देंगे. मेलजोल के अवसर बनेंगे. घर वालों के साथ आनंद से रहेंगे.