औरों की बातों कें प्रति अतसंवेदनशीलता दिखाने से बचें. परिवार में वक्त बिताना भाएगा. संबंधियों के साथ खुशियां साझा करेंगे. आवश्यक कार्यों पर फोकस बढ़ाएंगे. परिवार के लोगों से मेलजोल की भावना बढ़ेगी. परिचित वर्ग सहयोगी रहेगा. बड़प्पन से काम लें. बड़ों का आदर सम्मान बनाए रखें. हर्ष आनंद बना रहेगा. अतिथि का आना प्रसन्नता बढ़ाएगा. व्यक्तिगत मामलों में बेहतर प्रदर्शन रहेगा. कामकाज में उतावली न दिखाएं. सुख के लिए प्रयास बढ़ाएं.
नौकरी व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता रहेगी. वातावरण अच्छा रहेगा. वरिष्ठों के प्रति समर्पित रहें. लेनदेन में स्पष्टता लाएं. व्यवस्था को बल दें.
धन संपत्ति- पेशेवर उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. प्रयासों में गंभीरता बनाए रखेंगे. लक्ष्यों को पूरा करेंगे. व्यक्तिगत उपलब्धियां बढ़ेंगी. योजनाएं साझा करने से बचेंगे. वित्तीय मामलों में तेज रहेंगे.
प्रेम मैत्री- भावनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. परिवार में मदद की भावना रखेंगे. परिजनों की बात को अनदेखा नहीं करें. सक्रियता से सभी प्रभावित होंगे. अपनों को भलिभांति समझेंगे. आवश्यक जानकारी प्राप्त हो सकती है. भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी. संबंध बेहतर बनेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. नियमित रक्त जांच बनाए रखें. निरंतरता बढ़ाएं. भावुकता से बचेंगे. अनुभवी की सुनेंगे.
आज का उपाय: भगवान दिनकर आदित्य सूर्यदेव को जल से अर्घ्य दें. ओम् सूर्याय नमः का जाप करें. पहल बनाए रखें.
शुभ अंक : 1, 5 और 9
शुभ रंग : गहरा लाल