मीन
द हैंग्डमेन
आज का दिन आप के लिए सोच विचार से निर्णय लेने और कार्य के पूर्व की तैयारी पर ध्यान देने की सलाह लाया है. धैर्य के साथ सही समय पर कदम बढ़ाएं. अवरोधों में राह बनाने का प्रयास रहेगा. आसपास के प्रति संवेदनशील रहेंगे. सहज घटनाओं व संकेतों को नजरअंदाज न करें. सूचनाओं पर ध्यान बना रहेगा. सकारात्मक पक्ष पर फोकस बढ़ाएं.
विभिन्न कार्यों में असावधानी मुश्किल बढ़ा सकती है. कामकाजी दबाव में नहीं आएं. करीबियों से संबंध बनाए रखने का प्रयास होगा. अनुभव का लाभ उठाएंगे. घर में सहजता होगी. सबसे बनाकर आगे बढ़ें. सुधारों के लिए प्रयासरत रहेंगे. निजी मामले प्रभावित रह सकते हैं. विपक्षियों से सावधाानी बनाए रखें. चिंतन का भाव रहेगा.
स्वास्थ्य: अनुशासन बढ़ाएंगे. शारीरिक असहजताएं बनी रहेंगी. स्वास्थ्य की अनदेखी न करें.
आर्थिक स्थिति: नीति नियमों से चलें. प्रबंध पर फोकस होगा. विविध कार्य सामान्य बनेंगे.
रिश्ते: घर पर फोकस रहेगा. लोग सहयोग रखेंगे. परिचितों से तालमेल बनाकर आगे बढ़ें.