तुला
टू ऑफ स्वॉर्ड्स
आज का दिन आप के लिए पूर्वाग्रह के शिकार होने से बचने का संकेत है. अन्य के प्रति नकारात्मक विचारों को न बढ़ने दें. सीखे हुए पर अमल बढ़ाएं. प्रतिभा प्रदर्शन की कोशिश बनाए रखें. कला कौशल में बेहतर बने रहेंगे. व्यक्तिगत उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. आसपास के वातावरण के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखेंगे. सूझबूझ और सक्रियता रखें.
लक्ष्य की ओर गति रहेगी. प्रभााव बनाए रखेंगे. भावनात्मक सहजता बनाए रखें. व्यक्तिगत प्रदर्शन की स्थिति बेहतर रहेगी. चर्चा संवाद में मतभेद से बचें. व्यक्तित्व प्रभावपूर्ण बना रहेगा. फोकस बढ़ाकर रखें. व्यर्थ बातों और अफवाहों को महत्व नहीं दें. घर के मामलों में प्रभावी रहेंगे. विविध विषयों को समय पर पूरा करें. सहजता बढ़ाएं.
स्वास्थ्य: आवेश व क्रोध से बचें. शंका में नहीं आएं. स्वास्थ्य जांच बनाए रखें. सेहत सामान्य रहेगी.
आर्थिक स्थिति: व्यावसायिक नियमों पर ध्यान दें. अधिकारी से तालमेल रखें. कार्यक्षेत्र में समय दें.
रिश्ते: बड़ों का साथ बनाए रखें. दिखावे से बचें. सहयोग का नजरिया रखें. घरवालों से स्नेह रखें.