scorecardresearch
 

kal ka rashifal 4 july 2026: तुला राशि वालों को हो सकता है पैसों का नुकसान, जानें अन्य राशियों का हाल

kal ka rashifal 4 july 2026: मन के मामले पक्ष में बनेंगे. आपके साथी आपकी मदद बनाए रखेंगे. करीबियों के संग भ्रमण और मनोरंजन पर जा सकते हैं. पुराने मनभेद व मतभेद दूर होंगे.

Advertisement
X
कल का राशिफल (Photo: ITG)
कल का राशिफल (Photo: ITG)

मेष राशि: आर्थिक प्रयासों में आएगी तेजी, करियर और व्यापार में मिलेगी बड़ी उपलब्धि
मेष राशि के जातक कल अपने आर्थिक प्रयासों में तेजी रखेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में लाभ और प्रभाव लगातार बढ़त पर बने रहेंगे. कल आप हर तरह की प्रतिस्पर्धा में अच्छी रुचि रखेंगे.

आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और कार्य विस्तार के अवसर तेजी से बढ़ेंगे. आप अपने धनधान्य में बढ़त बनाए रखेंगे और विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. चहुंओर आनंद का वातावरण रहेगा. आप आर्थिक लक्ष्यों पर फोकस रखेंगे और करियर व्यापार में उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. आय के नए स्रोत सृजित होंगे और व्यावसायिक मामले बेहतर रहेंगे. आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे पुराना संकोच दूर होगा.

लकी नंबर: 3, 8 और 9

लकी कलर: गेंहुंआ

कल का उपाय: न्यायदेव शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. तेल, तिलहन और काली वस्तुओं का दान करें. हनुमानजी की पूजा वंदना करें. स्पर्धा बढ़ाएं.

वृष राशि: आर्थिक अवसरों में होगी अच्छी बढ़त, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में होगा इजाफा
वृष राशि के जातकों के लिए कल आर्थिक अवसर लगातार बढ़त पर रहेंगे. आपकी कामकाजी उपलब्धियों को नया बल मिलेगा. सत्ता से संबंधित कार्य पूरी तरह आपके पक्ष में बनेंगे.

Advertisement

आप अपने उच्च अधिकारियों से सामंजस्य बढ़ाएंगे और अपेक्षित उपलब्धियां बनी रहेंगी. पद और प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेगी. आप सभी मामलों में संतुलन बढ़ाएंगे और लाभ संवार पर बना रहेगा. करियर और व्यापार के मामले आसानी से सधेंगे. आप अपना पेशेवर प्रभाव बनाए रखेंगे और संवाद संपर्क में सकारात्मक रहेेंगे. मान सम्मान में वृद्धि होेगी. बातचीत में बड़प्पन बनाए रखेंगे और पैतृक पक्ष के मामले बेहतर रहेंगे. आपको अपने पुराने अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा.

लकी नंबर: 4, 6 और 8

लकी कलर: समुद्री

कल का उपाय: न्यायदेव शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. तेल, तिलहन और काली वस्तुओं का दान करें. हनुमानजी की पूजा वंदना करें. सहकार रखें.

मिथुन राशि: भाग्य की मदद से पूरे होंगे महत्वपूर्ण लक्ष्य, धार्मिक यात्राओं का बनेगा सुंदर योग
मिथुन राशि के जातक कल अपने भाग्य के सहयोग से महत्वपूर्ण लक्ष्यों को साधने में सफल रहेंगे. आप मन की व्यर्थ की आशंकाओं से पूरी तरह मुक्त रहेंगे.

करियर और कारोबार में अपनी साख और प्रभाव बनाए रखेंगे. आपका आर्थिक लाभ बढ़त पर रहेगा और आप सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. मित्रों का पूरा साथ पाएंगे और पेशेवर शिक्षा पर विशेष जोर देंगे. चहुंओर सुखद परिणाम मिलेंगे. अपनी योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे और अध्यात्म में रुचि लेंगे. आप लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे और स्वभाव से सहज बने रहेंगे. आस्था और विश्वास से सफलता पाएंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और धार्मिक यात्राएं संभव हैं.

Advertisement

लकी नंबर: 4, 5, 6 और 8

लकी कलर: रॉयल ब्लू

कल का उपाय: न्यायदेव शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. तेल, तिलहन और काली वस्तुओं का दान करें. हनुमानजी की पूजा वंदना करें. धर्मकार्य बढ़ाएं.

कर्क राशि: कामकाज में बरतनी होगी अतिरिक्त सतर्कता, लोभ और प्रलोभन से पूरी तरह बचें
कर्क राशि के जातकों को कल अपने कामकाज में अतिरिक्त सतर्कता से कार्य करने की आवश्यकता है. किसी भी प्रकार के जोखिमपूर्ण कार्यों से पूरी तरह बचें. कल सफलता का प्रतिशत सामान्य रहेगा.

परिस्थितियां थोड़ी मिश्रित बनी रहेंगी, इसलिए किसी भी तरह के लोभ व प्रलोभन में न आएं. बिना उचित विचार-विमर्श के कोई भी बड़ी चर्चा व समझौते न करें. अत्यधिक भार उठाने से बचें और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. परिजनों की सीख और सलाह से ही आगे बढ़ेंगे. पुराने वादे पूरा करने का प्रयास करें और जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखें. धर्म और धैर्य से काम लें और स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं. व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएं.

लकी नंबर: 2, 4, 6 और 8

लकी कलर: एक्वा ब्लू

कल का उपाय: न्यायदेव शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. तेल, तिलहन और काली वस्तुओं का दान करें. हनुमानजी की पूजा वंदना करें. कमतर की मदद करें.

Advertisement

सिंह राशि: टीम वर्क और प्रबंधन से सधेंगे सारे काम, रिश्तों को मजबूत बनाने का होगा प्रयास
सिंह राशि के जातकों के लिए कल उनके परिजन पूरी तरह सहयोगी होंगे. टीम वर्क में आपकी रुचि बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में समकक्षों का भरपूर सहयोग पाएंगे. करियर में उच्च प्रस्ताव प्राप्त होंगे.

आप अपनी भेंटवार्ता में बेहद प्रभावी रहेंगे और भावनात्मक चर्चा संवाद में अपना प्रभाव बनाए रखेंगे. आपका आत्मविश्वास बढ़त पर रहेगा और जीवनशैली आकर्षक रहेगी. कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी और प्रबंधन के कार्य सधेंगे. निजी मामले पूरी तरह पक्ष में बनेंगे. आपकी पेशेवरता बढ़ेगी और नेतृत्व क्षमता को नया बल मिलेगा. आपस में सामंजस्यता बनाए रखेंगे और संबंधों को मजबूत बनाने की कोशिश रहेगी, जिससे स्थिरता में वृद्धि होगी.

लकी नंबर: 1, 4 और 7

लकी कलर: बैंगनी

कल का उपाय: न्यायदेव शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. तेल, तिलहन और काली वस्तुओं का दान करें. हनुमानजी की पूजा वंदना करें. जिम्मेदारी निभाएं.

कन्या राशि: सेवाक्षेत्र में रहेगा बेहद शानदार प्रदर्शन, निवेश और बजट पर नियंत्रण रखना जरूरी
कन्या राशि के जातक कल अपने कामकाज को सुचारू बनाए रखने पर विशेष जोर देंगे. आप नियमों में उचित बदलाव की कोशिश कर सकते हैं. सेवाक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहद शानदार रहेगा.

Advertisement

हमेशा अपने बजट के अनुसार ही चलेंगे. आपके पेशेवर प्रयास अच्छे से फलेंगे, हालांकि उपलब्धियां सामान्य रहेंगी. अपनी पूरी जिम्मेदारी व मेहनत से कार्य करेंगे. सहयोगियों पर आपका भरोसा बढ़ेगा. पैसों के लेन-देन में सावधानी बढ़ाएंगे और निवेश पर नियंत्रण रखेंगे. किसी के बहकावे में न आएं और मन में क्षमाशीलता का भाव बनाए रहें. पुराने अवरोधों को धैर्यपूर्वक दूर करेंगे. सक्रियता और संतुलन से आगे बढ़ेंगे और अनुशासन बनाए रखेंगे.

लकी नंबर: 3, 4, 5 और 8

लकी कलर: मोरपंख समान

कल का उपाय: न्यायदेव शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. तेल, तिलहन और काली वस्तुओं का दान करें. हनुमानजी की पूजा वंदना करें. नियमपालन रखें.

तुला राशि: कला और कौशल में आएगा बेहतरीन निखार, प्रेम संबंधों में मिलेगी अच्छी सफलता
तुला राशि के जातक कल अपने मित्रों से बेहतर चर्चा और संवाद बनाए रखेंगे. आपका कारोबार लगातार बढ़त पर रहेगा और पुराने अवरोध दूर होंगे. सहकर्मी आपके पूरी तरह सहायक होंगे.

कामकाजी सुविधाओं में वृद्धि होगी. आप पूरी सक्रियता और साहस से आगे बढ़ेंगे और बौद्धिक प्रयासों में तेजी बढ़ाएंगे. आपका कला और कौशल संवार पर बना रहेगा. सभी क्षेत्रों में अपनी उचित जगह बनाए रखेंगे. प्रेम संबंधों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी और मन के मामले पक्ष में बनेंगे. आपके साथी आपकी मदद बनाए रखेंगे. करीबियों के संग भ्रमण और मनोरंजन पर जा सकते हैं. पुराने मनभेद व मतभेद दूर होंगे और परिवार में सुख बढ़ा रहेगा.

Advertisement

लकी नंबर: 4, 6 और 8

लकी कलर: फिरोजी

कल का उपाय: न्यायदेव शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. तेल, तिलहन और काली वस्तुओं का दान करें. हनुमानजी की पूजा वंदना करें. सहयोग रखें.

वृश्चिक राशि: परिवार की बातों को ध्यान से सुनना होगा जरूरी, जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें
वृश्चिक राशि के जातकों को कल अपने परिवार के लोगों की बातें बहुत ध्यान से सुननी चाहिए. किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें. घर के लोगों से नजदीकी बढ़ाने का प्रयास निरंतर जारी रखें.

परिजनों से सुलह व सामंजस्य बनाए रखें और किसी भी तरह के भावावेश में निर्णय न लें. आपकी वाणी और व्यवहार प्रभावी रहेगा. वैचारिक संतुलन बनाए रखेंगे और घर के बड़ों का सानिध्य पाएंगे. अपनों से करीबियां बढ़ाएंगे. निजी मामलों में थोड़ा धैर्य दिखाएं और विनम्रता तथा विवेक से काम लें. सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचेंगे. भावनात्मक विषयों में उतावलापन बिल्कुल न दिखाएं.

लकी नंबर: 6, 8 और 9

लकी कलर: गहरा भूरा

कल का उपाय: न्यायदेव शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. तेल, तिलहन और काली वस्तुओं का दान करें. हनुमानजी की पूजा वंदना करें. सामंजस्यता रखें.

धनु राशि: सामाजिक कार्यों में बढ़ेगी आपकी सक्रियता, भाईचारे और साख को मिलेगा नया बल
धनु राशि के जातक कल अपने सामाजिक विषयों पर मुख्य फोकस बढ़ाएंगे. आपके व्यापार के विस्तार कार्यों में अच्छी गति आएगी. कामकाज में आपका प्रदर्शन हर प्रकार से अच्छा रहेगा.

Advertisement

आपके लंबे समय से लंबित पड़े मामले गति पाएंगे. समाज में भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा और साहस पराक्रम बना रहेगा. आप सुख-सुविधाओं पर विशेष जोर रखेंगे. आपकी साख और प्रभाव लगातार बढ़त पर रहेंगे. अपने आलस्य को पूरी तरह त्यागें. आसपास का वातावरण अनुकूल रहेगा और संबंधों का लाभ उठाएंगे. वाणिज्यिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे. सामाजिक मामलों में सक्रिय रहेंगे और संपर्क का दायरा बड़ा होगा, जिससे महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं.

लकी नंबर: 3, 6, 8 और 9

लकी कलर: पीतवर्ण

कल का उपाय: न्यायदेव शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. तेल, तिलहन और काली वस्तुओं का दान करें. हनुमानजी की पूजा वंदना करें. सक्रियता रखें.

मकर राशि: घर-परिवार में बना रहेगा उत्सव का वातावरण, भव्य आयोजनों से जुड़ेंगे जातक
मकर राशि के जातक कल अपने घर में सक्रियता बढ़ाएंगे. चहुंओर आपके लिए श्रेष्ठ परिणाम बनेंगे. आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. आपका आत्मविश्वास लगातार बढ़त पर रहेगा.

मन में सहकार का भाव बनाए रखेंगे और पूरी तैयारी से आगे बढ़ेंगे. घर में उत्सव का वातावरण रहेगा और परिवार के लोगों का पूरा सहयोग तथा समर्थन मिलेगा. अपना मधुर व्यवहार बनाए रखंेंगे और सभी का मन जीतेंगे. आप कई भव्य आयोजनों से जुड़ें़गे. स्वजनों से भेंट होगी और घर पर अतिथियों का आगमन बना रहेगा. सबसे बनाकर चलेंगे और चहुंओर समर्थन बना रहेगा. सभी का साथ सहयोग पाएंगे और आपकी भेंटवार्ताएं पूरी तरह सफल होंगी.

लकी नंबर: 4, 6 और 8

लकी कलर: गहरा नीला

कल का उपाय: न्यायदेव शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. तेल, तिलहन और काली वस्तुओं का दान करें. हनुमानजी की पूजा वंदना करें. भव्यता रखें.

कुंभ राशि: आधुनिक गतिविधियों में लाएंगे अच्छी तेजी, कला कौशल से संवरेंगे सारे काम
कुंभ राशि के जातक कल अपनी आधुनिक गतिविधियों व प्रयासों में अच्छी तेजी लाएंगे. आपका परिवार पूरी तरह सहयोगी रहेगा. प्रियजनों के साथ अपनी खुशियां साझा करेंगे. आपकी सक्रियता से सभी प्रभावित होंगे.

विभिन्न कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएंगे और महत्व के कार्यों में गति आएगी. आपका कला और कौशल अच्छे से संवरेगा. नीति और नियम हमेशा बनाए रखेंगे. आपके साझा कार्य आसानी से बनेंगे. सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. मन में प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे. आर्थिक प्रयास संवरेंगे और संबंधों में मजबूती आएगी. अपनों से भेंट होगी और जीवनस्तर संवरेगा. संपर्कों का पूरा लाभ उठाएंगे और भेंटवार्ता पर विशेष जोर रखेंगे.

लकी नंबर: 3, 4 और 8

लकी कलर: नीलम समान

कल का उपाय: न्यायदेव शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. तेल, तिलहन और काली वस्तुओं का दान करें. हनुमानजी की पूजा वंदना करें. अनोखा सोचें.

मीन राशि: बजट की अनदेखी करने से बचें, सूझबूझ और जिम्मेदारी से आगे बढ़ेंगे जातक
मीन राशि के जातकों की कार्यक्षमता पूरी तरह पूर्ववत् बनी रहेगी. कल आपकी आय से अधिक खर्च बना रह सकता है, इसलिए अपने तय बजट की अनदेखी बिल्कुल न करें. समकक्षों का पूरा समर्थन रहेगा.

अपनों के लिए अपने प्रयास लगातार बढ़ाएंगे. निवेश के मामलों में पूरी सजगता रखेंगे और सहजता से आगे बढ़ेेंगे. किसी भी कार्य में जल्दबाजी न दिखाएं. पेशेवर चर्चाओं में प्रमुखता से भाग लेंगे. अपनी सूझबूझ और जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार को बनाए रखें. कामकाजी मामले थोड़े प्रभावित रह सकते हैं, हालांकि कामकाज सामान्य रहेगा. आपकी विदेश यात्रा हो सकती है. दान-धर्म में रुचि बढ़ेगी और रिश्तों को संवारने का निरंतर प्रयास रहेगा.

लकी नंबर: 3, 8 और 9

लकी कलर: पीला

कल का उपाय: न्यायदेव शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. तेल, तिलहन और काली वस्तुओं का दान करें. हनुमानजी की पूजा वंदना करें. स्पष्टता बनाए रखें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement