मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों और उपलब्धियों से भरा रह सकता है. परिवार और करीबी लोगों के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा. करियर और कारोबार में लाभ के संकेत हैं. महत्वपूर्ण कार्य तेजी से पूरे होंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. शुभचिंतकों से मुलाकात हो सकती है, जिससे नए अवसर भी मिल सकते हैं.
शुभ रंग: गेरुआ
शुभ अंक: 1, 3, 5 और 9
आज का उपाय: भगवान सूर्यनारायण की पूजा करें. सूखे फल और मिश्री बांटें. "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें. स्वयं पर ध्यान दें.
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए घर और परिवार का माहौल सुखद रहेगा. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और मित्रों के साथ मेलजोल बढ़ेगा. जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएंगे. महत्वपूर्ण लक्ष्यों को हासिल करने में सफलता मिल सकती है. यात्रा के भी योग बन रहे हैं.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 3, 5 और 6
आज का उपाय: भगवान सूर्यनारायण की पूजा करें. सूखे फल और मिश्री बांटें. "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें. विनम्रता बनाए रखें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. खर्च बढ़ सकता है और निवेश संबंधी फैसलों में धैर्य रखना होगा. रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में सामान्य प्रगति बनी रहेगी, लेकिन जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा.
शुभ रंग: कत्थई
शुभ अंक: 1, 3 और 5
आज का उपाय: भगवान सूर्यनारायण की पूजा करें. सूखे फल और मिश्री बांटें. "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें. लापरवाह न हों.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए कामकाजी गतिविधियों में तेजी आएगी. योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे. व्यापार और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और मित्रों तथा परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 1, 2, 3 और 5
आज का उपाय: भगवान सूर्यनारायण की पूजा करें. सूखे फल और मिश्री बांटें. "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें. बड़ा सोचें.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को करियर में शुभ समाचार मिल सकते हैं. लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और सरकारी कार्यों में गति आएगी. आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा.
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 1, 3 और 5
आज का उपाय: भगवान सूर्यनारायण की पूजा करें. सूखे फल और मिश्री बांटें. "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें. स्पष्टता बनाए रखें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए भाग्य का साथ मिलने वाला दिन है. करियर और व्यापार में उछाल आ सकता है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. महत्वपूर्ण योजनाएं आगे बढ़ेंगी और समाज में सम्मान बढ़ सकता है.
शुभ रंग: पिस्ता कलर
शुभ अंक: 1, 3 और 5
आज का उपाय: भगवान सूर्यनारायण की पूजा करें. सूखे फल और मिश्री बांटें. "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें. धर्मयात्रा पर जाएं.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को जल्दबाजी और जोखिम से बचना चाहिए. स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना आवश्यक होगा. किसी भी निर्णय से पहले सोच-विचार करें. अनुभवी लोगों की सलाह लाभदायक साबित होगी.
शुभ रंग: सिल्की व्हाइट
शुभ अंक: 3, 5 और 6
आज का उपाय: भगवान सूर्यनारायण की पूजा करें. सूखे फल और मिश्री बांटें. "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें. मदद की भावना रखें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए साझेदारी और टीमवर्क लाभदायक रहेगा. व्यवसाय में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. मित्रों और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1, 3, 5 और 9
आज का उपाय: भगवान सूर्यनारायण की पूजा करें. सूखे फल और मिश्री बांटें. "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें. वादा निभाएं.
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को समय पर कार्य पूरे करने पर ध्यान देना होगा. लेनदेन और निवेश में सतर्क रहें. मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में अनुशासन बनाए रखना लाभकारी रहेगा.
शुभ रंग: स्वर्णिम
शुभ अंक: 1 और 3
आज का उपाय: भगवान सूर्यनारायण की पूजा करें. सूखे फल और मिश्री बांटें. "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें. सावधान रहें.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए मित्रों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के योग हैं. मनोरंजन और यात्रा के अवसर मिल सकते हैं. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी.
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 5 और 8
आज का उपाय: भगवान सूर्यनारायण की पूजा करें. सूखे फल और मिश्री बांटें. "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें. सक्रिय रहें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को पारिवारिक मामलों में धैर्य रखना होगा. घर-परिवार से जुड़े कार्यों पर ध्यान रहेगा. बड़ों का सहयोग मिलेगा. वाहन और संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3, 5 और 8
आज का उपाय: भगवान सूर्यनारायण की पूजा करें. सूखे फल और मिश्री बांटें. "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें. बड़प्पन रखें.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए संपर्क और संवाद लाभदायक साबित होंगे. सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. अपनों की खुशी का ख्याल रखेंगे. नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा.
शुभ रंग: आम्र समान
शुभ अंक: 1 और 3
आज का उपाय: भगवान सूर्यनारायण की पूजा करें. सूखे फल और मिश्री बांटें. "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें. आलस्य न करें.