मेष: करियर क्षेत्र में आपको नई उपलब्धियों को बल मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी. व्यावसायिक परिणाम आपके पक्ष में बनेंगे . सरकारी योजनाओं में सफल प्रयास जारी रहेंगे. नौकरी और व्यवसाय में साथियों का सहयोग बना रहेगा, जिससे महत्वपूर्ण प्रयासों में गति आएगी . प्रस्तावों को समर्थन प्राप्त होगा.
वृष: करियर और व्यापार में शुभता का संचार रहेगा. वरिष्ठों का सहयोग आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. आपका पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी. विभिन्न योजनाओं में आपकी सक्रियता बढ़ेगी. प्रतिभा प्रदर्शन के बेहतर अवसर सामने आएंगे.
मिथुन: कामकाज में आज सामान्य प्रदर्शन रहेगा, इसलिए निरंतरता बनाए रखने पर ध्यान दें. करियर-कारोबार में अपनी गति सहज रखें. नियमों के उल्लंघन से पूरी तरह बचें. कार्यक्षेत्र में रुटीन गतिविधियों को बढ़ाने की कोशिश करें. किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से दूर रहें.
कर्क: कार्यक्षेत्र में विभिन्न कामों में सुधार आएगा. आप टीम वर्क पर पूरा फोकस रखेंगे. व्यावसायिक व्यवहार में तेजी बनाए रखने से अधिकांश क्षेत्रों में आपका प्रभाव बढ़ेगा. औद्योगिक प्रयासों को अच्छी गति मिलेगी . परस्पर विश्वास के साथ आप नई ऊंचाइयों को छुएंगे.
सिंह: करियर और व्यापार में आज धैर्य बनाए रखना आपके लिए बहुत जरूरी होगा. व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी, इसलिए अति-उत्साह दिखाने से बचें. किसी भी प्रकार के दबाव को हावी न होने दें. नौकरी में सहज रहें. लेनदेन या उधार संबंधी मामलों में पूरी तरह सावधानी बरतें.
कन्या: बड़ों की सलाह मानकर चलने से करियर और व्यापार में सुधार की स्थिति बनी रहेगी. लक्ष्यों को साधने में आपकी रुचि बढ़ेगी. कार्यक्षमता में मजबूती आएगी. परीक्षा और प्रतियोगिता में आपको सफलता मिल सकती है, बस पेशेवर मामलों में शीघ्रता दिखाएं.
तुला: कार्य-व्यापार में बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने के लिए आज उचित गति के साथ काम करें. करियर में जिम्मेदार लोगों का साथ मिलेगा, जिससे कामकाज में सक्रियता और सहजता बनी रहेगी. विभिन्न मामलों में अपने रुटीन को संवारें. प्रतिभा प्रदर्शन में निरंतर सुधार पर ध्यान केंद्रित करें.
वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में आज आपको बढ़त देखने को मिलेगी. आपके सभी व्यावसायिक वादे पूरे होंगे. टीम को बढ़ावा देने से आपकी कार्यक्षमता और योग्यता को बल मिलेगा. व्यावसायिक भेंट सफल रहेगी. बड़ों के सानिध्य में आप बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे.
धनु: कारोबारी मामलों में आप पहल करने की स्थिति में रहेंगे. आपका पूरा ध्यान अपने लक्ष्यों पर होगा. पेशेवर गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी. आप महत्वपूर्ण कारोबारी चर्चाओं का हिस्सा बनेंगे. कामकाज में संकोच को दूर कर आगे बढ़ें, सफलता आपके कदम चूमेगी.
मकर: सृजनात्मकता को बल मिलने से आपके करियर में नई ऊर्जा आएगी. व्यापार में आपको आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. आप कार्य-विस्तार पर ध्यान केंद्रित करेंगे. आप अपनी अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. पेशेवर क्षेत्र में एक प्रभावपूर्ण स्थिति बनाए रखने में सफल रहेंगे.
कुंभ: कार्यक्षेत्र में लापरवाही बिल्कुल न बरतें . यात्रा के दौरान विशेष सावधानी रखें. लाभ का प्रतिशत सामान्य रहेगा, इसलिए न्यायिक विषयों में जल्दबाजी न करें. अपने कामकाज में स्पष्टता लाएं. जिम्मेदारियों को बखूबी पूरा करने पर अपना ध्यान केंद्रित रखें.
मीन: पेशेवर मामलों में आज आपको मनमुताबिक परिणाम प्राप्त होंगे. आप कारोबारी प्रतिस्पर्धा में सबसे आगे रहेंगे. कार्य विस्तार पर जोर रहेगा और सहकर्मियों व मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. अधिकारियों का वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा और आपकी कार्यक्षेत्र में साख बढ़ेगी.