कुंभ
ऐट ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन आप के लिए व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और कार्यों में निरंतरता बनाए रखने पर जोर देने वाला है. अनुशासन से व्यापार में सकारात्मक स्थिति बनाए रखेंगे. कारोबारी लाभ का प्रतिशत औसत रहेगा. जिम्मेदारों से तालमेल से आगे बढ़ेंगे. व्यावसायिक मामले बेहतर बनाए रखेंगे. लेनदेन में सफल रहेंगे. आवश्यक कार्यों को पूरा करेंगे.
लोगों की बातों को अनदेखा करेंगे. समझौतों में उत्साह दिखाएंगे. आत्मनियंत्रण बनाए रखेंगे. सूझबूझ से उचित दिशा में बढ़ेंगे. समकक्षों और सहयोगियों की मदद बनाए रखेंगे. जिद एवं जल्दबाजी न दिखाएं. लोभ प्रलोभन में आने से बचें. लंबित कार्यों में धैर्य से काम लेंगे. अनुशासन पर जोर होगा. कामकाजी दबाव पर नियंत्रण रखेंगे.
स्वास्थ्य: सेहत पर ध्यान देंगे. स्वास्थ्य से समझौता नहीं करेंगे. माैंसमी सावधानी बनाए रखेंगे.
आर्थिक स्थिति: रुटीन स्थिति बनाए रखेंगे. आर्थिकी में स्पष्टता बढ़ाएंगे. जिम्मेदारी बढ़ सकती है.
रिश्ते: घरवालों से सामंजस्य बना रहेगा. करीबी विश्वसनीय रहेंगे. रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा.