scorecardresearch
 

आज 10 जून 2026 कुम्भ राशिफल: बेकार की बातों से रहें दूर, बचत ज्यादा से ज्यादा करें

Aaj ka Kumbh Rashifal 10 June 2026, Aquarius Horoscope Today: बैंकिंग कार्यों पर जोर रहेगा. पैतृक पक्ष को आगे बढ़ाएंगे. उचित प्रस्ताव पाएंगे. धनलाभ और पद प्रभाव बढ़त पर बना रहेगा.

Advertisement
X
aquarius horoscope
aquarius horoscope

सभी क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन बना रहेगा. परिवार में करीबियों और सहयोगियों पर भरोसा बढ़ेगा. उत्सव आयोजन की रूपरेखा बनेगी. अतिथि आगमन बना रहेगा. निजी संबंधों में सुधार आएगा. सबको जोड़े रखेंगे. संपत्ति के विषयों में सक्रियता रहेगी. लेनदेन में तेजी आएगी. बचत पर जोर बनाए रखेंगे. आर्थिक मजबूती का लाभ मिलेगा. आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे. भव्य जीवनशैली बनी रहेगी. भेंटवार्ताएं सफल होंगी. महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी. प्रभावपूर्ण चर्चा बनाए रखेंगे.

नौकरी व्यवसाय- आर्थिक मामलों में उच्च प्रदर्शन बना रहेगा. पेशेवर मामलों में गति आएगी. वरिष्ठों से सकारात्मक भेंट होगी. चहुंओर शुभता का संचार रहेगा. करियर व्यवसाय में वृद्धि होगी.

धन संपत्ति-  वित्तीय लाभ बढ़ेगा. संग्रह संरक्षण में रुचि रहेगी. बैंकिंग कार्यों पर जोर रहेगा. पैतृक पक्ष को आगे बढ़ाएंगे. उचित प्रस्ताव पाएंगे. धनलाभ और पद प्रभाव बढ़त पर बना रहेगा.

प्रेम मैत्री- परिवार में सबका सहयोगी बनाए रहेंगे. मान सम्मान प्राप्त होगा. वचन पालन बढ़ाएंगे. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. संवेदनशीलता बढ़ेगी. सुख साझा करेंगे. स्वजनों को साथ लेकर चलेंगे. रक्त संबंध संवारेंगे. प्रियजनों से भेंट संभव है. व्यवहार में जल्दबाजी से बचेंगे.

स्वास्थ्य मनोबल- जिम्मेदारियों को निभाएंगे. स्वास्थ्य सुधरेगा. स्वयं पर ध्यान देंगे. उचित प्रस्ताव मिलेंगे. मेलजोल व सहयोग का भाव रहेगा. खानपान प्रभावी रहेगा.

आज का उपाय: रिद्धी सिद्धी के स्वामी भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. साज सज्जा बढ़ाएं.

Advertisement

शुभ अंक : 1, 5 और 8

शुभ रंग : फिरोजी

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement