Bread Halwa Recipe: घर पर जब भी मीठा खाने का मन होता है तो सबसे पहले हलवे का ख्याल आता है. आपने अब तक सूजी, गाजर या बेसन का हलवा कई बार खाया होगा लेकिन क्या कभी ब्रेड का हलवा ट्राई किया है. ब्रेड से बनने वाला यह हलवा स्वाद में बेहद लाजवाब होता है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. दूध, घी और कुछ आसान सामग्री से यह हलवा मिनटों में तैयार हो जाता है.
चाहे कोई त्योहार हो, मेहमान आए हों या अचानक मीठा खाने की इच्छा हो, ब्रेड हलवा हर मौके के लिए एक बेहतरीन रेसिपी है. आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे घर पर आसानी से कैसे बनाया जाता है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
6–8 ब्रेड स्लाइस
1 कप दूध
3–4 बड़े चम्मच घी
½ कप चीनी (स्वादानुसार)
¼ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1–2 बड़े चम्मच कटे हुए काजू और बादाम
थोड़ा सा केसर (ऑप्शनल)
ब्रेड हलवा बनाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान