scorecardresearch
 

Vastu Tips: घर में घड़ी लगाने की सही दिशा क्या है? गलत दिशा में लगाने से हो जाएंगे कंगाल!

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दीवार घड़ी लगाने की सही दिशा का ध्यान रखना जरूरी है. जानिए घड़ी किस दिशा में लगानी चाहिए और किन जगहों पर लगाने से बचना चाहिए.

Advertisement
X
Vastu Tips: घर में किस दिशा में लगानी चाहिए दीवार घड़ी? (Photo: ITG)
Vastu Tips: घर में किस दिशा में लगानी चाहिए दीवार घड़ी? (Photo: ITG)

Wall Clock Vastu: घर में घड़ी का इस्तेमाल समय देखने के लिए किया जाता है. लेकिन वास्तु शास्त्र में घड़ी को खास माना गया है. वास्तु के अनुसार, घर में घड़ी किस दिशा में लगी है, इसका असर घर के माहौल पर पड़ सकता है. इसलिए घड़ी लगाते समय सही दिशा का ध्यान रखना जरूरी है. कुछ दिशाओं में घड़ी लगाना शुभ माना जाता है, जबकि कुछ जगहों पर इसे लगाने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं कि घर में घड़ी लगाने की सही दिशा क्या है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

दरवाजे के ठीक ऊपर न लगाएं घड़ी

वास्तु के अनुसार, घर के किसी भी दरवाजे की चौखट के ठीक ऊपर घड़ी लगाने से बचना चाहिए. वास्तु शास्त्र में इसे शुभ नहीं माना जाता है. मान्यता है कि इस जगह घड़ी लगाने से जीवन में आगे बढ़ने के मौके प्रभावित हो सकते हैं. इसलिए दीवार घड़ी लगाते समय दरवाजे के ऊपर वाली जगह को छोड़ देना बेहतर माना जाता है.

इस दिशा में न लगाएं घड़ी

घर की दक्षिण दिशा को लेकर भी वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं. मान्यता के अनुसार, इस दिशा में दीवार घड़ी लगाने से बचना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि दक्षिण दिशा में घड़ी होने से परिवार के सदस्यों के बीच तनाव और मतभेद बढ़ सकते हैं. छोटी-छोटी बातों पर विवाद की स्थिति भी बन सकती है. इसलिए वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा में दीवार घड़ी लगाने से परहेज करना बेहतर माना जाता है.

Advertisement

इस दिशा में लगाएं घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में घड़ी लगाना शुभ माना जाता है. इस दिशा को धन के देवता कुबेर से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि यहां घड़ी लगाने से घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है. साथ ही तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं.

उत्तर दिशा के अलावा उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा में भी घड़ी लगाना अच्छा माना जाता है. उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण कहते हैं. वास्तु के अनुसार, यह दिशा पूजा-पाठ और अच्छी ऊर्जा से जुड़ी होती है.

वहीं, पूर्व दिशा का संबंध सूर्य देव से माना जाता है. सूर्य को रोशनी और नई शुरुआत का प्रतीक माना गया है. इसलिए इस दिशा में घड़ी लगाना भी शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे घर में अच्छा माहौल बना रहता है.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement