scorecardresearch
 

Surya Gochar 2026: सूर्य का कर्क राशि में गोचर, जुलाई में इन 3 राशियों की किस्मत दे सकती है धोखा

16 जुलाई 2026 को सूर्य देव चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि वृषभ, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय चुनौतियों, आर्थिक सतर्कता और संयम की परीक्षा लेने वाला है.

Advertisement
X
सूर्य गोचर 3 राशियों के लिए चुनौतियों, आर्थिक सतर्कता और संयम की परीक्षा लेने वाला माना जा रहा है. (Photo: ITG)
सूर्य गोचर 3 राशियों के लिए चुनौतियों, आर्थिक सतर्कता और संयम की परीक्षा लेने वाला माना जा रहा है. (Photo: ITG)

16 जुलाई 2026 को सूर्य देव चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं. इस गोचर का प्रभाव अगले एक महीने तक सभी 12 राशियों पर रहेगा. हालांकि वृषभ, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय चुनौतियों, आर्थिक सतर्कता और संयम की परीक्षा लेने वाला माना जा रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि इस गोचर के बाद इन तीन राशि के जातकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना अपेक्षा के अनुरूप नहीं रह सकता. कई कार्यों में निराशा मिलने से मानसिक तनाव और नकारात्मकता बढ़ सकती है. शनि के वक्री होने का दबाव भी महसूस हो सकता है. नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहेंगे, लेकिन परिणाम उम्मीद के अनुसार मिलने में समय लग सकता है. आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी जरूरी रहेगी. निवेश करने से पहले हर पहलू पर अच्छी तरह विचार करना आपके लिए लाभदायक रहेगा.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना चुनौतियों से भरा रह सकता है. शनि की ढैय्या और इसी माह शनि की वक्री चाल मानसिक दबाव बढ़ा सकती है. वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा. अनजान लोगों पर जल्द भरोसा करने से बचें. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि लापरवाही आर्थिक संतुलन बिगाड़ सकती है. परिवार से जुड़े कुछ मामलों में भी व्यस्तता बनी रह सकती है.

Advertisement

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए जुलाई का महीना उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. कई प्रयासों के बावजूद मनचाहे परिणाम मिलने में देरी हो सकती है. कामकाज में रुकावटें आने से धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. धन संबंधी मामलों में अतिरिक्त सावधानी रखें और लेन-देन सोच-समझकर करें. जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय बाद में परेशानी का कारण बन सकता है. पारिवारिक परिस्थितियों में संयम और संतुलित व्यवहार आपके लिए सबसे बड़ी ताकत साबित होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement