scorecardresearch
 

Shardiya Navratri 2026 Puja Samagri List: शारदीय नवरात्र में घटस्थापना से लेकर कन्या पूजन तक, तुरंत नोट करें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Shardiya Navratri 2026 Puja Samagri List: शारदीय नवरात्रि 2026 में घटस्थापना, मां दुर्गा की पूजा, अखंड ज्योति, हवन और कन्या पूजन के लिए जरूरी सामग्री की पूरी लिस्ट यहां देखें.

Advertisement
X
 मां दुर्गा की पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट (Photo: ITG)
मां दुर्गा की पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट (Photo: ITG)

Shardiya Navratri 2026 Puja Samagri List: शारदीय नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा के भक्तों के लिए बेहद खास होता है. इन नौ दिनों में देवी के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. पंचांग के अनुसार, इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, जबकि 20 अक्टूबर को विजयादशमी का त्योहार मनाया जाएगा. नवरात्रि के पहले दिन घरों और मंदिरों में कलश स्थापना के साथ पूजा-अर्चना शुरू होती है. कई भक्त इस दौरान अखंड ज्योति भी जलाते हैं, जिसे पूरे नौ दिनों तक प्रज्वलित रखा जाता है. 

नवरात्रि में पूजा की तैयारियां पहले से कर लेना बेहतर रहता है. खासकर घटस्थापना, देवी पूजन, हवन और कन्या पूजन के लिए जरूरी चीजें पहले ही जुटा लेनी चाहिए, ताकि पूजा के बीच किसी सामग्री की कमी न हो. अगर आप भी इस बार व्रत रखने और मां दुर्गा की आराधना करने वाले हैं, तो यहां जानें शारदीय नवरात्रि की पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट. 

कलश स्थापना के लिए जरूरी सामग्री

जौ उगाने के लिए मिट्टी
जौ के बीज
मिट्टी, पीतल या तांबे का कलश
आम के पत्ते
कलश के ऊपर रखने के लिए छोटी कटोरी
कटोरी में रखने के लिए अनाज
नारियल
लाल कपड़ा या चुनरी
मौली या कलावा
रोली, कुमकुम, सिंदूर और हल्दी
अक्षत यानी साबुत चावल
साफ पानी और गंगाजल
एक सिक्का
सुपारी

मां दुर्गा की पूजा के लिए सामग्री

Advertisement

मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर
लकड़ी की चौकी
चौकी पर बिछाने के लिए लाल कपड़ा
रोली, कुमकुम और सिंदूर
अक्षत
ताजे फूल और फूलों की माला
फल और मिठाई
देवी के लिए सोलह श्रृंगार की सामग्री
कमलगट्टा
पंचमेवा
पान और सुपारी
लौंग और छोटी इलायची
बताशे या अन्य प्रसाद
घी या तेल का दीपक
शुद्ध घी
धूप और अगरबत्ती
कपूर
नारियल
जायफल और जावित्री
दक्षिणा
नैवेद्य यानी देवी को अर्पित किया जाने वाला भोग

अखंड ज्योति और हवन के लिए सामग्री

अखंड ज्योति रखने का पात्र
रुई की बत्ती या कलावे से बनी बत्ती
घी या तेल
हवन कुंड
हवन सामग्री
कपूर
आम की लकड़ी
नवग्रह हवन के लिए निर्धारित लकड़ी और सामग्री

कन्या पूजन के लिए क्या-क्या चाहिए?

रोली या कुमकुम
अक्षत
फूल
मौली
फल
मिठाई
हलवा-पूरी या अन्य प्रसाद
दक्षिणा

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement