scorecardresearch
 

51 लाख कैश और सोना-चांदी... इंजीनियर की ससुराल में पड़ा EOU का छापा, 7 घंटे की रेड में क्या-क्या मिला?

बिहार के मुजफ्फरपुर में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर बड़ा एक्शन लिया है. योजना एवं विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास की ससुराल में छापेमारी की गई. करीब सात घंटे चली कार्रवाई में 51 लाख 50 हजार रुपये कैश और लाखों के जेवरात मिले हैं. इंजीनियर के कई ठिकानों पर एक साथ छापा पड़ा है.

Advertisement
X
आय से ज्यादा संपत्ति की शिकायत पर एक्शन. (Photo: Screengrab)
आय से ज्यादा संपत्ति की शिकायत पर एक्शन. (Photo: Screengrab)

बिहार के मुजफ्फरपुर में आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU ने योजना एवं विकास विभाग में तैनात एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की ससुराल में छापेमारी की. करीब सात घंटे चली इस कार्रवाई में 51 लाख 50 हजार रुपये कैश बरामद किए गए. इसके अलावा लाखों के जेवरात भी मिले. मामला आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत से जुड़ा है. छापेमारी कहां हुई, इंजीनियर कौन हैं और EOU ने अब तक क्या बताया है? पूरी कहानी समझते हैं.

छापेमारी मुजफ्फरपुर के नयाटोला इलाके में स्थित राधिका अपार्टमेंट में हुई. अपार्टमेंट के दूसरे फ्लोर पर मौजूद आवास में EOU की टीम सुबह से जांच में जुटी रही. जिस इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई की गई, उनका नाम नारद कुमार दास है. वह बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर तैनात हैं.

muzaffarpur eou raid engineer in laws house 51 lakh cash jewellery recovered

फिलहाल उनकी पोस्टिंग मुंगेर में है. वह मूल रूप से भागलपुर के रहने वाले हैं. EOU की टीम ने उनके मुजफ्फरपुर स्थित ससुराल में तलाशी ली. कार्रवाई के दौरान घर में आने-जाने पर रोक लगा दी गई थी. न बाहर से किसी को अंदर जाने दिया गया और न ही अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने की अनुमति थी.

यह भी पढ़ें: 9 दिन और 3 एजेंसियों के छापे... हर बार मिली संपत्ति, अब ED ने सौरभ शर्मा और साथियों की ₹33 करोड़ की प्रॉपर्टी पकड़ी

Advertisement

छापेमारी के दौरान EOU की टीम को 51 लाख 50 हजार रुपये कैश मिले. रकम की गिनती के लिए नोट गिनने वाली मशीन भी मंगाई गई. कैश के अलावा लाखों के जेवरात बरामद हुए. करीब सात घंटे तक चली तलाशी के बाद EOU की टीम कैश और आभूषणों को सूटकेस में लेकर बाहर निकली.

muzaffarpur eou raid engineer in laws house 51 lakh cash jewellery recovered

EOU को इंजीनियर पर शक क्यों हुआ?

इस कार्रवाई की वजह आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत है. EOU के सीनियर DSP संजय कुमार पांडे ने बताया कि नारद कुमार दास के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी. इसी आधार पर उनके कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई. उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर स्थित इंजीनियर के ससुराल से बड़ी मात्रा में कैश और आभूषण बरामद हुए हैं. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

अब जांच में यह देखा जा रहा है कि बरामद संपत्ति का सोर्स क्या है और उसका संबंधित व्यक्ति की आय से क्या संबंध है. इंजीनियर की आय, संपत्ति और अन्य ठिकानों से मिले दस्तावेजों की जांच की जा रही है. फिलहाल EOU की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, छापेमारी में 51.50 लाख रुपये कैश और लाखों के आभूषण बरामद हुए हैं. आगे की जांच में इन संपत्तियों को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं, यह देखना होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement