scorecardresearch
 

September Rajyog 2026: पैसों का लगेगा अंबार! सितंबर में एक साथ 3 राजयोग 4 राशियों को करेंगे मालामाल

September Rajyog 2026: सितंबर 2026 का महीना ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद खास और दुर्लभ रहने वाला है. इस महीने भद्रा राजयोग, लक्ष्मी नारायण राजयोग और मालव्य राजयोग का एक साथ निर्माण हो रहा है. आइए जानते हैं कि यह सभी राजयोग किन राशियों के लिए शुभ माने जा रहे हैं.

Advertisement
X
सितंबर में बनेंगे 3 बड़े राजयोग (Photo: ITG)
सितंबर में बनेंगे 3 बड़े राजयोग (Photo: ITG)

September Rajyog 2026: कुछ ही दिनों में सितंबर का महीना शुरू होने वाला है. ज्योतिषियों के मुताबिक, सितंबर का यह महीना बहुत ही विशेष माना जा रहा है. दरअसल, इस महीने में कई बड़े ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे, जिससे कुछ राजयोगों का निर्माण होगा. इस दौरान मालव्य राजयोग, भद्रा राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग का एक साथ दुर्लभ निर्माण होगा.

ग्रहों के इस बड़े हेरफेर और शुभ योगों के बनने से कई राशियों के जीवन में तरक्की, मान-सम्मान और धन-धान्य की बारिश होगी. आइए जानते हैं इन राजयोगों के बनने की सही तिथियां और वे 4 भाग्यशाली राशियां जिन्हें सबसे अधिक लाभ मिलेगा.

सितंबर 2026 में बनने वाले 3 प्रमुख राजयोग

भद्रा राजयोग (7 सितंबर 2026)- 7 सितंबर को बुद्धि और व्यापार के कारक 'बुध देव' अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश करेंगे, जिससे शक्तिशाली भद्रा राजयोग का निर्माण होगा.

लक्ष्मी नारायण राजयोग (7 सितंबर 2026)- कन्या राशि में पहले से मौजूद शुक्र देव के साथ बुध की युति होगी. सूर्य, बुध और शुक्र के इस अद्भुत संयोग से 'लक्ष्मी नारायण राजयोग' बनेगा.

मालव्य राजयोग (18 सितंबर 2026)- 18 सितंबर को दैत्यगुरु 'शुक्र देव' अपनी स्वयं की राशि तुला में गोचर करेंगे. शुक्र के अपनी ही राशि में आने से पंचमहापुरुष योगों में शामिल 'मालव्य राजयोग' का निर्माण होगा.

Advertisement

कन्या राशि (Virgo)
आपकी राशि में बुध के आने से भद्रा और लक्ष्मी नारायण राजयोग दोनों का प्रभाव रहेगा. आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा. फंसा हुआ या अटका पैसा वापस मिल सकता है. बौद्धिक क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति मजबूत होगी. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

तुला राशि (Libra)
शुक्र का आपकी ही राशि में गोचर 'मालव्य राजयोग' बनाएगा, जो आपके लिए वरदान समान रहेगा. बिजनेस में बड़ा मुनाफा होगा. नए व्यावसायिक संबंध बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन का तोहफा मिल सकता है. आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और भौतिक सुख-सुविधाओं की वस्तुओं में बढ़ोतरी होगी.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना भाग्योदय लेकर आ रहा है. लंबे समय से रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा के योग बनेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और आय में लगातार वृद्धि देखने को मिलेगी.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए यह त्रिग्रही और राजयोगों का संयोग अत्यंत शुभ रहने वाला है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा अवसर मिलेगा. अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं और दांपत्य जीवन में मिठास आएगी.

शुभ फलों को बढ़ाने के आसान उपाय

Advertisement

- बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करें और ऊं गं गणपतये नमः का जाप करें.
- शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें सफेद मिठाई या खीर अर्पित करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement